Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संगम तीरे विश्व कल्याण का मंगल अनुष्ठान, Maha Kumbh 2025 में कराया श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 03:00 PM (IST)

    Maha Kumbh 2025 में विश्व कल्याण के लिए श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ संपन्न हुआ। गोरखपुर के गुरुकृपा संस्थान के सनातन ग्रन्थालय ने संगम तट पर यह पवित्र ...और पढ़ें

    Maha Kumbh 2025: श्रीरामचरितमानस का पाठ करते श्रद्धालु। जागरण
    Maha Kumbh 2025: श्रीरामचरितमानस का पाठ करते श्रद्धालु। जागरण

    HighLights

    1. गुरुकृपा संस्थान का अध्यात्मिक प्रकल्प सनातन ग्रंथालय ने महाकुंभ में कराया श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ
    2. मां गंगा की स्तुति के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान मंगलवार को हुआ पूर्ण

     जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) में गोरखपुर के गुरुकृपा संस्थान के अध्यात्मिक प्रकल्प सनातन ग्रन्थालय द्वारा विश्व कल्याण के निमित्त श्रीरामचरितमानस के अमृतमयी पाठ का समापन मंगलवार को हुआ। विश्व भरण पोषण कर जोई... संपुट के साथ सर्व मंगल की प्रार्थना ने पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आकार ले लिया। सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

    इससे पहले सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में 11:40 पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का पूजन पुरोहित चक्रधारी शुक्ला एवं 70 वर्षीय यजमान सूर्यमनी देवी ने किया। मानस पाठ के प्रथम सोपान बालकांड का मंगलाचरण के द्वारा शुभारंभ करते राम परगट शुक्ल, अच्छेलाल त्रिपाठी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, मुंबई से पधारे चंद्र प्रकाश त्रिपाठी दिल्ली से पधारे बृजानंद शुक्ला, पूना से पधारे कमलेश शर्मा, उमापति, शीला शुक्ला, नूतन आदि ने अभीष्ट प्राप्ति के लिए समस्त देवों का आह्वान किया और पाठ पूर्ण किया।

    गुरुकृपा संस्थान के संस्थापक महासचिव बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि सकल जगत में मंगल की स्थापना के उद्देश्य से शास्त्रों में वर्णित अति पवन गंगा जी को मानस पाठ को सुनाने का संकल्प सिद्ध हुआ। सोलह संस्कारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने, बिखरते परिवार, टूटते पारिवारिक रिश्तों को पुनर्जीवित करने प्रतिष्ठापित करने के पवित्र व व्यापक उद्देश्यों को लेकर मां गंगा की ममतामयी गोद में प्रयागराज के तट पर इस संकल्प को पूर्ण करने को गुरुकृपा संस्थान एवं सनातन ग्रन्थालय के समस्त कर्मयोगी कृत बधाई के पात्र हैं।

    Maha Kumbh Mela 2025: संगम के किनारे पाठ करते श्रद्धालु। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Mahakumbh Stampede: काशी में अधिकारी उतरे सड़क पर, ऑटो और ई-रिक्शा संचालन पर लगाई रोक

    मानस पाठ संपूर्ण होने पर आयोजन स्थल पुल नंबर 15 सेक्टर नंबर 18 में बने पंडाल में भंडारा आयोजित हुआ। लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अवनीश मणि त्रिपाठी, चक्रधारी शुक्ला, शिव शरण त्रिपाठी, शंभू शरण त्रिपाठी, ध्यान चंद यादव, शिवकेश शुक्ला, राम कवल तिवारी, पप्पू तिवारी, मनीष शुक्ला, हनुमान मिश्र आदि उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    आशाराम के शिविर में त्रिकाल संध्या, बंट रही पत्रिका

    आशाराम बापू के भक्त महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेवा कार्य में लगे हैं। सेक्टर आठ स्थित परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू के नाम से लगे शिविर में त्रिकाल संध्या (सुबह योग-प्राणायाम, दोपहर में ध्यान और शाम को भजन-कीर्तन) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है। जय नारायण भाई और अर्जुन भाई लोगों को योग और प्राणायाम की शिक्षा देने के साथ आशाराम बापू के विचारों को बताते हैं।

    इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: कानपुर-प्रयागराज के बीच रोक कर चलाईं ट्रेनें, देरी से भीड़ कम करने में मिली मददगार

    भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर सब उसे आत्मसात करते हैं। आशाराम के भक्तों की ओर से सेक्टर छह, सात, आठ, 10 और 23 सेक्टर में सुबह-शाम भंडारा चलाया जा रहा है। साथ ही उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर आधारित पत्रिका ऋषि प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। शिविर का प्रबंधन देख रहे अहमदाबाद के राजेश शर्मा बताते हैं कि देशभर के 1300 स्वयंसेवक मेला क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।