Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इन 13 रूटों पर शटल बसों से करें मुफ्त यात्रा

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 08:29 AM (IST)

    Mahakumbh 2025 प्रयागराज में 14 और 15 जनवरी को सभी 13 रूटों पर शटल बसों का संचालन किया जाएगा। कानपुर झांसी आगरा फतेहपुर कौशांबी रूट से आने वाले यात्री ...और पढ़ें

    प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर शुरू की शटल बस सेवा।
    प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर शुरू की शटल बस सेवा।

    HighLights

    1. आज व कल शटल बसों से 13 रूटों पर करें निश्शुल्क यात्रा
    2. यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मकर संक्रांति पर यात्रियों को शटल बसों से निश्शुल्क यात्रा कराई जा रही है। 14 व 15 जनवरी को सभी 13 रूटों पर शटल बसों का संचालन होगा और इसमें यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। जबकि रोडवेज बसें प्रदेश के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए आएंगे। इसके अलावा प्रदेश से सटे आठ राज्यों की सीमाओं से भी बसों का संचालन होगा।

    इन रूटों पर शटल बसों पर बैठ सकेंगे यात्री

    कानपुर, झांसी, आगरा, फतेहपुर, कौशांबी रूट आने वाले यात्री नेहरू पार्क से शटल बसों पर बैठ सकेंगे। जबकि अयोध्या, लखनऊ, बरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ की ओर से यात्रा कर प्रयागराज आ रहे यात्री बेला कछार में उतरें। यहां सेउन्हें हिंदू हास्टल के लिए बस मिल जाएगी।

    जबकि मीरजापुर, रीवा, बांदा, चित्रकूट, विंध्याचल से आने वाले यात्रियों के लेप्रोसी से निश्शुल्क यात्रा के लिए बसें उपलब्ध कराई गई हैं। दुर्जनपुर बस स्टेशन और बेली कछार बस स्टेशन पर बसों का संचालन तभी होगा जब मेला प्रशासन झूंसी बस स्टेशन और नेहरू पार्क स्टेशन पर बसों के आने पर रोक लगाता है।

    मकर संक्राति पर रहेगी यह व्यवस्था अस्थायी बस स्टेशन का नाम

    बसों के मार्ग का विवरण झूंसी बस स्टेशन दोहरीघाट, बड़हलगंज, गोला, उरुवा, खजनी, सीकरीगंज, गोरखपुर मार्ग और आजमगढ़, मऊ, बलिया व संबद्ध मार्ग।
    सरस्वती गेट बस स्टेशन : बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमरियाघाट, वाराणसी और संबद्ध मार्ग।
    नेहरू पार्क बस स्टेशन

    कानपुर, फतेहपुर, आगरा, दिल्ली, कौशाम्बी और संबद्ध मार्ग।

    बेला कछार बस स्टेशन रायबरेली, लखनऊ, बरेली, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच और संबद्ध मार्ग।
    सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी विंध्याचल, मिर्जापुर, शक्तिनगर और संबद्ध मार्ग।
    लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी व संबद्ध मार्ग।

    खबरें और भी

    किस रूट की कहां से मिलेगी ट्रेन

    • नैनी व प्रयागराज जंक्शन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मीरजापुर, चुनार की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
    • प्रयागराज जंक्शन- कानपुर, भरवारी, सिराथू ,खागा, फतेहपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
    • प्रयागराज जंक्शन, नैनी व छिवकी स्टेशन- जबलपुर, मानिकपुर, शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
    • प्रयाग व फाफामऊ स्टेशन - फूलपुर, भदोही, लालगंज, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, अयोध्या धाम की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।
    • रामबाग व झूंसी स्टेशन -ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, मऊ, बलिया, भटनी, गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें मिलेंगी।

      ये भी पढ़ेंः पानी ठंडा है लेकिन... रूस की क्रिस्टीना ने संगम में लगाई डुबकी, हाथ उठाकर बोलीं- हर-हर गंगे

    ये भी पढ़ेंः कम नहीं हो रहीं Maha Kumbh में बेटी 'दान' करने वाले परिवार की मुश्किलें, घर पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम