विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakumbh 2025: साथ में थे पांच लोग, धक्का आया और फिर कोई नहीं मिला... भगदड़ के चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल

Published: Wed, 29 Jan 2025 07:20 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2025 07:22 AM (IST)

Mahakumbh 2025 Stapede At Mauni Amavasya कुंभ मेले में भगदड़ के दौरान पांच दोस्त बिछड़ गए। चंदौली से आए अवधेश ...और पढ़ें

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद श्रद्धालु।
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद श्रद्धालु।

HighLights

  1. महाकुंभ में अफवाह के बाद मची भगदड़
  2. अखाड़ों का अमृत स्नान निरस्त

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। मेरे साथ पांच लोग थे। हम लोग संगम में स्नान के लिए जा रहे थे। भीड़ बहुत ज्यादा थी। अचानक बहुत तेज भीड़ में धक्का आने लगा। धक्का पीछे से आ रहा था। हम लोग खुद को संभालने में लगे थे। अचानक हम गिर गए और किसी तरह पूरी ताकत लगाकर उठे तो आस-पास कोई नहीं था। मेरे सारे दोस्त कहां गए दिख नहीं रहे थे।

मैं उन्हें चिल्ला-चिल्ला के गुहार लगा रहा था। लेकिन इतना शोर था कि कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा था। कुछ देर बाद पुलिस ने मुझे अस्पताल भेजा, पर जहां जा रहा हूं वहां कोई नहीं मिल रहा है। यह बातें चंदौली से आए अवधेश ने कही। वह महाकुंभ के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय अस्पताल में अपने साथ रहे दोस्तों को ढूंढ रहे थे। मौनी अमावस्या पर भगदड़ के समय वह घटना स्थल पर ही थे।

ठंड के बीच पसीने से भीग गए

उन्होंने बताया कि गांव से हम दो लोग साथ चले थे। यहां चार लोग पहले से मौजूद थे। हम सब लोग एकत्रित होकर संगम की ओर बढ़ रहे थे। भीड़ धकेल रही थी। धक्का तेज होता जा रहा था। ठंड के बीच पसीने से हम लोग भीग गए थे। अचानक साथ रही महिला गिर गई और बेहोश हो गई। हम लोग भी इधर उधर गिरे और जब उठे तो कोई साथ नहीं था। कोई कुछ नहीं बता रहा है। बस अस्पताल भेज रहे हैं, अस्पताल में कोई मिल नहीं रहा है।

बलिया की सविता भी रोते हुए अस्पताल पहुंची

ऐसे ही शब्द बलिया से आई सविता का था। वह रोते हुए अस्पताल पहुंची थी । बोलीं हम स्नान करने आए हैं, साथ में रहे लोग बिछड़ गए हैं।

मौनी अमावस्या पर बुधवार को संगम तट के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ हो गई है। भीड़ को संभालने में पूरा तंत्र जुटा हुआ है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मृतकों को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा जा रहा है। 

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh Accident: भगदड़ के कुछ ही देर में स्थिति पर नियंत्रण, घायलों के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh: संगम तट पर स्नान कर रहे लोग, भगदड़ के बाद नियंत्रण में हालात; देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।