विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Kumbh 2025: 10 हजार वर्गमीटर में बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम, एक साथ 2500 लोग कर सकेंगे भ्रमण

Published: Wed, 02 Oct 2024 11:46 PM (IST)

Maha Kumbh 2025 महाकुंभ 2025 की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। पर्यटन विभाग प्रयागराज ...और पढ़ें

यहां श्रद्धालु डिजिटल माध्यमों से समुद्र मंथन देख सकेंगे।
यहां श्रद्धालु डिजिटल माध्यमों से समुद्र मंथन देख सकेंगे।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में तीन माह बाद शुरू होने वाले महाकुंभ-2025 को भव्य, दिव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार काफी प्रयत्नशील है। पर्यटन विभाग डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाने की तैयारी में है। यहां श्रद्धालु डिजिटल माध्यमों से समुद्र मंथन देख सकेंगे। 

इसके अलावा, कुंभ और महाकुंभ सहित अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पर्यटन विभाग महाकुंभ में श्रद्धालुओं को विशिष्ट अनुभव देने के लिए प्रयासरत है। 

इसी क्रम में प्रयागराज में अरैल रोड नैनी में डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए 21.38 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें छह करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। संग्रहालय का आकार 10 हजार वर्गमीटर होगा, जिसमें एक साथ 2000 से 2500 लोग भ्रमण कर सकेंगे। 

डिजिटल म्यूजियम में समुद्र मंथन की 14 रत्नों वाली गैलरी बनाई जाएगी। डिजिटल माध्यम से समुद्र मंथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार म्यूजियम में डिजिटल स्क्रीन सहित अन्य माध्यमों से प्रयागराज महाकुंभ-कुंभ, हरिद्वार, नासिक, उज्जैन कुंभ के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा, लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: इस बार महाकुंभ में कम हो जाएगा संगम का क्षेत्रफल, IIT एक्सपर्ट्स बढ़ाएंगे सर्कुलेटिंग एरिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।