Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति पर लग रही आस्था की डुबकी, संगम में लाखों लोगों ने किया स्नान

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 07:45 AM (IST)

    प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। देश-विदेश से आए भक्त पुण्य की डुबकी लगाकर भावविभोर हैं। 14 जनवरी से ही ...और पढ़ें

    मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़। जागरण

    मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. मकर संक्रांति पर प्रयागराज संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

    2. कड़ाके की ठंड में भी भक्तों की अटूट श्रद्धा और उत्साह।

    3. पुलिस प्रशासन भीड़ नियंत्रण व व्यवस्था बनाए रखने में जुटा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति पर आज ब्रह्म मुहूर्त से ही तीर्थराज प्रयाग के संगम समेत अन्य घाटों पर महास्नान होने लगा है। मौसम में पिछले दिनों की अपेक्षा बदलाव हो गया है। घना कोहरा भोर से ही छाया है फिर भी आस्था की डुबकी लगाने वालों में जबरदस्त उत्साह है। देश के कोने-कोने से आये लोग, कल्पवासी, साधु संत, तमाम नागा सन्यासियों के स्नान करने का क्रम बना हुआ है।

    मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारियों की संगम नोज पर रह उपस्थिति है। माइक से लगातार स्नानार्थियों को जल्दी जल्दी स्नान कर घाट खाली करने के लिये कहा जा रहा है। घाट पर लोग अनावश्यक न खड़े रहें, इसके लिये पुलिस कर्मी, आरएएफ के जवान, घुड़सवार पुलिस, नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयं सेवक, जिला अपराध निरोधक समिति के स्वयं सेवक सीटियां बजाकर अनवाश्यक लोगों को घाट से पीछे कर रहे हैं।

    मंडलायुक्त के अनुसार लाखों लोग अब तक स्नान कर चुके हैं, सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से और व्यवस्था के अनुसार स्नान कराया जा रहा है।

    मौसम ने डाला खलल, उत्साह फिर भी
    पिछले कई दिनों से मौसम साफ हो गया था। अच्छी धूप निकल रही थी लेकिन आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मौसम अचानक पलट गया कोहरे की चादर ने मेला क्षेत्र को ढक लिया। शीत लहर भी बहने लगी लेकिन स्नान करने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही।

    नंगे पांव भी लोग संगम की ओर रात में करीब 3:00 बजे से ही बढ़ते रहे। महिलाओं, बच्चों में भी काफी उत्साह रहा। हालांकि सुबह सात तक मौसम भोर की अपेक्षा कुछ साफ हुआ।

    दोपहर एक बजे तक मुहूर्त

    मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त बुधवार रात 9.39 बजे शुरू हुआ। आज दोपहर एक बजे तक मुहूर्त रहेगा। रात भर लोगों ने संगम स्नान किया। मौसम साफ होने पर भीड़ बढ़ने और शहरियों के भी पहुंचने के आसार हैं।

    खबरें और भी