Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में सिविल लाइंस के होटल में लगी भीषण आग, आसमान को छूती लपटें देख जान बचाकर भागे लोग

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 18 May 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित विक्टल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी चार फायर टेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चार फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का हो रहा प्रयास

    2. महात्मा गांधी मार्ग स्थित विक्टल होटल में आग की हुई घटना

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के सिविल लाइंस स्थित होटल विक्टल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे यहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी मदद की आवाज लगाते हुए बाहर भागे। खबर पाकर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। चार फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    विक्टल होटल के दूसरे तल के एक कमरे में लगी आग

    सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग स्थित विक्टल होटल के दूसरे तल के एक कमरे से सोमवार दोपहर धुआं उठा। होटल के कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर सभी घबरा गए। मदद की आवाज लगाते हुए बाहर भागे। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर कर्मी मौके पर पहुंचे।

    कैसे लगी आग, अभी स्पष्ट नहीं

    अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि होटल में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग किन कारणों से लगी, अभी यह स्पष्ट नहीं है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर ट्रैवलर चालक को आ गई झपकी, डिवाइडर से टकराकर वाहन पलटने से 15 तीर्थयात्री घायल

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के चार आरोपितों ने झूंसी थाने में किया आत्मसमर्पण, सरेंडर का बनाया था वीडियो

    खबरें और भी