Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुठभेड़ में गिरफ्तार नफीस बिरयानी को भेजा गया जेल, अब पूछताछ करेगी पुलिस; इसी की क्रेटा कार का हत्याकांड में हुआ था इस्तेमाल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 07:53 AM (IST)

    उमेश पाल हत्याकांड में लंबे समय तक फरार रहने के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार नफीस बिरयानी को अस्पताल में इलाज के बाद नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। अब ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में गिरफ्तार नफीस बिरयानी को भेजा गया जेल, अब पूछताछ करेगी पुलिस
    मुठभेड़ में गिरफ्तार नफीस बिरयानी को भेजा गया जेल, अब पूछताछ करेगी पुलिस

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में लंबे समय तक फरार रहने के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार नफीस बिरयानी को अस्पताल में इलाज के बाद नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। अब हत्याकांड की साजिश रचने और अतीक की बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ के लिए नफीस को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी है।

    न्यायालय से अनुमति लेकर नवाबगंज पुलिस उससे आधार कार्ड और फरार साथी के बारे में जेल में पूछताछ करेगी। 24 फरवरी को सुलेमसराय में उमेश पाल और दो सरकारी गनर की गोलियां मारकर हत्या की वारदात में पुलिस ने शूटरों की कार को चकिया इलाके में लावारिश बरामद किया था।

    यह क्रेटा कार नफीस बिरयानी के नाम थी जिसे उसने करेली के रुखसार को बेच दिया था। हालांकि कार वही इस्तेमाल करता रहा। हत्याकांड में नफीस की शूटरों के साथ संलिप्तता सामने आई तो वह ईट आन बिरयानी बंदकर फरार हो गया। कई महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पिछले महीने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था।

    पुलिस ने दिल्ली में नफीस की लोकेशन मिलने पर छापेमारी की लेकिन वह मिला नहीं। इसी बीच 22 नवंबर की रात नवाबगंज में पुलिस और एसओजी से मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसके पास पिस्टल, फर्जी आधार कार्ड और बाइक मिली। पैर के घाव का आपरेशन कराने के बाद नफीस को जेल पहुंचा दिया।

    खबरें और भी