Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NMMS Exam Result 2026 : एनएमएमएस परीक्षा में 14,925 छात्र-छात्राएं चयनित, 12,000 रुपये वार्षिक मिलेगी छात्रवृत्ति

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 08:12 PM (IST)

    NMMS Exam Result 2026 उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस)-परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर ...और पढ़ें

    NMMS Exam Result 2026 छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को चयनित किया गया है।

    NMMS Exam Result 2026 छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। 

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने वेबसाइट पर जारी किया परिणाम

    2. कक्षा नौ से 12 की पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को मिल सकेगी आर्थिक मदद

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। NMMS Exam Result 2026 राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस)-परीक्षा 2026 का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने घोषित कर दिया है। इसे रविवार को दोपहर के बाद से वेबसाइट https://entdata.co.in पर देखा जा सकेगा। इसमें मेरिट के आधार पर 14,925 छात्र-छात्राओं को चयन किया गया है। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार परीक्षाफल 15 मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी इस अवधि में प्रिंटआउट ले सकेंगे।

    प्रदेश के 394 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

    NMMS Exam Result 2026 यह परीक्षा नौ नवंबर को प्रदेश भर में बनाए गए 394 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कक्षा आठ में पढ़ाई करने वाले 1,57,721 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराए थे, लेकिन सम्मिलित 1,24,089 हुए थे। इसमें मेरिट के आधार पर चयनित किए गए छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह या 12,000 रुपये वार्षिक दिया जाएगा।

    चार वर्ष तक मिलेगी छात्रवृत्ति

    NMMS Exam Result 2026 इस तरह कक्षा नौ से 12 की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति चार वर्ष तक प्रदान की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सकेगा। इसके पूर्व छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में 14,493 छात्र-छात्राएं मेरिट के आधार पर सफल घोषित किए थे। इस तरह इस वर्ष चयनित विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है।