NCR में खेल कोटा भर्ती का रिजल्ट RRC ने जारी किया, 25 खिलाड़ियों का चयन; यहां देखें चयनितों की सूची
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) ने 3 वर्ष बाद खेल कोटा भर्ती का रिजल्ट जारी किया, जिसमें 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियो ...और पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) ने खेल कोटा भर्ती का रिजल्ट जारी किया है।
HighLights
यह भर्ती वर्ष 2025-26 का रिजल्ट है, 2022-2023 में भर्ती प्रक्रिया में खिलाड़ियों को नौकरी मिली थी
नियमों के फेर में भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी, खिलाड़ियों का आवेदन शुल्क करना पड़ा था
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) ने तीन वर्ष बाद खेल कोटा भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह भर्ती वर्ष 2025-26 का रिजल्ट है। इससे पहले 2022-2023 में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर खिलाड़ियों को नौकरी दी गई थी, उसके बाद से नियमों के फेर में भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण खिलाड़ियों का आवेदन शुल्क तक आरआरसी को वापस करना पड़ा था।
भर्ती प्रक्रिया को लेकर खिलाड़ियों में थी निराशा
2025 में शुरू हुई नई भर्ती शुरू हुई तो यह असमंजस पहले से बना था कि क्या यह भर्ती पूरी हो पाएगी या नहीं। हालांकि इसकी सूची 31 मार्च तक जारी हो जानी चाहिए थी, लेकिन 31 तक इसके जारी न होने पर खिलाड़ियों में निराशा थी कि इस बार भी भर्ती प्रक्रिया वित्तीय वर्ष के अंदर पूरी नहीं हो सकी है और फिर से किसी को नौकरी नहीं मिलेगी।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन
एक मार्च की देर रात उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने खेल कोटा भर्ती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रोविजनल पैनल की घोषणा कर दी। इस भर्ती प्रक्रिया में देश के 25 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
कड़े परीक्षण के बाद हुआ चयन
मार्च 2026 में प्रयागराज में आयोजित किए गए कड़े ट्रायल और गहन दस्तावेज सत्यापन के बाद इन खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगी है। चयनित खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कुश्ती, बास्केटबाल, कबड्डी, और हाकी जैसे प्रतिष्ठित खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
खबरें और भी
पैनल का संक्षिप्त विवरण
रेलवे द्वारा जारी सूची को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। लेवल-एक (ग्रेड पे 1800), कुल 14 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। वहीं लेवल-2/3 (ग्रेड पे 1900/2000) में कुल 11 उम्मीदवारों का चयन हुआ।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
लेवल-1 में जगह बनाने वाले सितारों में एथलेटिक्स में सुनीता देवी और ऋषभ ने बाजी मारी है, वहीं कुश्ती में अमन कुमार का चयन हुआ है। बास्केटबाल से गौरव कुमार सिंह और दक्ष चौधरी ने अपनी जगह पक्की की। भारोत्तोलन में विनोद लखानी और कबड्डी में इशु शर्मा, अजय मोर व मोहित ढुल को सफलता मिली है। हाकी टीम के लिए सावी, वंदना पटेल, मनीषा, प्रत्युष तिवारी और कर्मबीर का चयन किया गया है।
लेवल-2/3 में चयनित प्रमुख खिलाड़ी
उच्च ग्रेड पे वाली इस श्रेणी में दक्ष चौधरी (बास्केटबाल), आकाश यादव व जिया रावत (बैडमिंटन), सुप्रिया अरेला (क्रिकेट), दीपक (कबड्डी) और रूपेश सोनी (बाक्सिंग) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिम्नास्टिक और हाकी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी स्थान मिला है।
सेवा की शर्तें और भविष्य की प्रक्रिया
आरआरसी प्रयागराज ने स्पष्ट किया है कि यह पैनल पूरी तरह से 'प्रोविजनल' (अस्थायी) है। अंतिम नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा। पहले चिकित्सा परीक्षण होगा। संबंधित यूनिटों द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस टेस्ट को खिलाड़ियों को पास करना होगा। इसके बाद योग्यता सत्यापन: की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शैक्षणिक और खेल प्रमाण पत्रों का अंतिम सत्यापन किया जाएगा।
चयनितों को दो वर्ष परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा
जबकि चयनित खिलाड़ियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा, जहां उनके खेल और कार्य प्रदर्शन की समीक्षा होगी। खिलाड़ियों को रेलवे के साथ 5पांचसाल का सर्विस बांड भरना अनिवार्य होगा।
परिणाम कहां देखें?
अभ्यर्थी अपना विस्तृत परिणाम और आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए उत्तर मध्य रेलवे, भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर लागिन कर सकते हैं।