Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Magh Mela 2024: मौनी अमावस्या पर इटली के 11 पर्यटकों ने संगम में लगाई डुबकी, पुलिस प्रबंधन को सराहा; कहा- 'थैंक यू यूपी पुलिस'

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 10:30 AM (IST)

    Mauni Amavasya 2024 इटली के विभिन्न स्थानों से भारत भ्रमण पर आए 11 पर्यटकों के समूह ने माघ मेला के आयोजन के बारे में बहुत कुछ सुना था। आज मौनी अमावस्य ...और पढ़ें

    मौनी अमावस्या पर इटली के 11 पर्यटकों ने यूपी पुलिस प्रबंधन को सराहा
    मौनी अमावस्या पर इटली के 11 पर्यटकों ने यूपी पुलिस प्रबंधन को सराहा

    HighLights

    1. आज माघ मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व
    2. मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
    3. इटली के पर्यटकों ने भी माघ मेले को बताया अद्भुत

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Mauni Amavasya 2024: आज माघ मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या है। जैसी इसकी पौराणिक प्रसिद्धि वैसी ही आज तस्वीर। इस महास्नान पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाने लाखों श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। रात से भोर में ब्रह्म मुहूर्त तक मेला क्षेत्र के सभी रास्तों से लेकर संगम नोज तक एक बड़ा जनसमूह पहुंच गया। 

    इटली के विभिन्न स्थानों से भारत भ्रमण पर आए 11 पर्यटकों के समूह ने माघ मेला के आयोजन के बारे में बहुत कुछ सुना था। आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर वह प्रातःकाल में ही माघ मेला क्षेत्र में भ्रमण एवं स्नान करने जनपद प्रयागराज आए। सुरक्षित संगम स्नान के बाद उन्होंने कहा कि माघ मेला का पर्व अद्भुत है, ऐसा उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखा था। 

    पर्यटकों ने की यूपी पुलिस की तारीफ

    तीर्थराज प्रयागराज में उन्हें अद्भुत आलौकिक अनुभूति हुई। इतनी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के साथ उनके समूह को संगम तट पर सुगम एवं सुरक्षित स्नान कराने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधन की सराहना की और कहा, "थैंक यू यूपी पुलिस"

    यह भी पढ़ें: 

    Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये शुभ योग, जानें पूजा का सही तरीका

    Magh Mela 2024: मौनी अमावस्या पर संगम नगरी के तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, दो करोड़ लोगों के आने का अनुमान

    खबरें और भी