इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन चुनाव मतगणना: अध्यक्ष पद पर पीसी श्रीवास्तव को बढ़त, महासचिव पर संतोष मिश्र आगे
इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर पीसी श्रीवास्तव और महासचिव पद पर संतोष ...और पढ़ें

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के चुनाव मतगणना के दौरान बुधवार को प्रत्याशियों को मिले वोटों की जानकारी देते हुए चुनाव सहयोगी अधिवक्ता। सौ. एसो.
HighLights
एचसीबीए के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव पद का परिणाम 25 सितंबर को आ सकता है
गुरुवार को चुनाव समिति की देखरेख में सुबह 10 से शाम 4:45 बजे तक मतगणना
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद (एचसीबीए) के वार्षिक चुनाव 2026-27 की मतगणना का तीसरा दिन रोचक रहा। गुरुवार को चुनाव समिति की देखरेख में लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 बजे से शाम 4:45 बजे तक मतगणना हुई। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए 6425 मतपत्रों की गिनती पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को परिणाम आ सकता है।
मुख्य चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी की विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव (पी.सी. श्रीवास्तव) 1543 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डा. सीपी. उपाध्याय) 1536 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राधा कांत ओझा को 1334, अशोक कुमार सिंह को 1181, अनिल श्रीवास्तव को 366, प्रभा शंकर मिश्रा को 342, हरबंश सिंह को 70 और देवी प्रसाद सिंह को 19 मत मिले हैं। तीसरे दिन 11 मत अवैध और 23 रिक्त मिले।
महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा (संतोष मिश्रा) 2104 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। राय साहब यादव (राय साहब) 1935 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शशि प्रकाश सिंह -577, धर्मेंद्र प्रताप सिंह -495, अभिषेक तिवारी - 293, उदय शंकर तिवारी - 198, आनंद मोहन पांडे - 187, नन्हे लाल त्रिपाठी - 162, धीरेंद्र कुमार शुक्ला - 88, हरिंद्र प्रसाद - 87, बृजेंद्र कुमार पांडे -86, कुमार अनीश -73, देवेंद्र कुमार तिवारी - 67 और राजेश सिंह -29 मत ही पा सके हैं।
तीसरे दिन 22 मत अवैध और 22 रिक्त मिले। चुनाव समिति के अनुसार 25 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतगणना होगी। गुरुवार शाम मतगणना के अंत में हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव और चुनाव अधिकारी जेबी सिंह की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।