Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PCS Interview 2024 : पीसीएस वर्ष 2024 के साक्षात्कार की तिथियां घोषित, यूपीपीएससी ने रोल नंबर-वार शेड्यूल जारी किया

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 05 Feb 2026 08:49 PM (IST)

    PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2024 भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियाँ घोषित कर दी हैं। साक्षात्कार 16 फरवरी से ...और पढ़ें

    PCS Interview 2024 यूपीपीएससी ने पीसीएस-2024 के साक्षात्कार की तिथियां घोषित की है।

    PCS Interview 2024 यूपीपीएससी ने पीसीएस-2024 के साक्षात्कार की तिथियां घोषित की है।

    HighLights

    1. उप्र लोक सेवा आयोग ने रोल नंबर-वार शेड्यूल किया जारी

    2. 16 फरवरी से 20 मार्च तक दो सत्रों में होगा साक्षात्कार

    3. अभ्यर्थी https://uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर देखें डीटेल

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2024 भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। गुरुवार को आयोग ने साक्षात्कार का विस्तृत, रोल नंबर-वार कार्यक्रम जारी किया। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in डीटेल देख सकते हैं।

    PCS Interview 2024 साक्षात्कार 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार फरवरी माह में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 फरवरी को साक्षात्कार होंगे। वहीं मार्च में नौ से 14 मार्च तथा 16 से 20 मार्च तक लगातार साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सभी साक्षात्कार दो सत्रों में होंगे। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 9:30 बजे और द्वितीय सत्र अपराह्न दो बजे से होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले आयोग के सरस्वती परिसर में रिपोर्ट करना होगा।

    PCS Interview 2024 आयोग ने बुधवार को पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इस भर्ती के तहत 24 प्रकार के पदों के लिए कुल 947 रिक्तियां अधिसूचित हैं। इनमें से 887 पदों पर साक्षात्कार के लिए 2,719 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। शेष 60 पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इन 60 पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।

    PCS Interview 2024 अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर प्रमाणीकरण के बाद आनलाइन अधिमान्यता प्रपत्र व आवश्यक सूचनाएं सही-सही भरेंगे। इसके पश्चात आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण तथा अधिमान्यता प्रपत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकालेंगे। सभी शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट तैयार करना होगा।

    खबरें और भी

    परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार उम्मीदवार प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षर करें तथा दो स्व-प्रमाणित फोटो और तीन पासपोर्ट साइज सादी फोटो (कुल पांच फोटो) के साथ निर्धारित तिथि को आयोग के सरस्वती भवन में उपस्थित हों। साक्षात्कार के समय शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी केवल उन्हीं पदों की अधिमान्यता आनलाइन चुन सकेंगे जिनके लिए वे अपनी शैक्षिक अर्हता व आवेदन के अनुसार पात्र हैं।