विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PCS Question Paper: सरदार पटेल-रोहिंग्या और PM मोदी की बढ़ती शक्तियों समेत PCS परीक्षा में पूछे गए ये सवाल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Thu, 28 Sep 2023 03:13 PM (IST)

PCS Question Paper पीसीएस मुख्य परीक्षा में भावी अफसरों से पूछा गया कि प्रधानमंत्री की बढ़ती शक्तियों और भूमिका का ...और पढ़ें

सरदार पटेल-रोहिंग्या और PM मोदी की बढ़ती शक्तियों समेत PCS परीक्षा में पूछे गए ये सवाल
सरदार पटेल-रोहिंग्या और PM मोदी की बढ़ती शक्तियों समेत PCS परीक्षा में पूछे गए ये सवाल

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज : पीसीएस मुख्य परीक्षा में भावी अफसरों से पूछा गया कि प्रधानमंत्री की बढ़ती शक्तियों और भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण करें। अन्य संस्थाओं पर इसका कैसे प्रभाव पड़ता है? भारत विश्व नेतृत्व के लिए तत्पर है, इस कथन की विवेचना कीजिए। जी-20 में भारत की अध्यक्षता का क्या महत्व है? विवेचना कीजिए।

ऐसे ही 20-20 प्रश्नों की लिखित परीक्षा दो पाली में हुई। यह परीक्षा दो-दो सौ अंकों की थी। अभ्यर्थियों की उपस्थिति पहले दिन की तरह ही थी। गुरुवार को सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र तीन और चार की परीक्षा होगी।

मंगलवार से शुरू हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)- 2023 की मुख्य परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई थी। दूसरे दिन बुधवार को सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम और दो से पांच बजे द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के इस शहर को मिला नार्थ जोन का बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

पहली पाली में भारतीय संस्कृति के इतिहास, आधुनिक भारत के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, विश्व इतिहास, औद्योगिक क्रांति, भारतीय समाज, भूगोल आदि के प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली में भारतीय संविधान, संघ एवं राज्यों के कार्य, संवैधानिक योजना, संसद और विधायिका, सरकारी नीतियां, भारत का पड़ोसी देशों से संबंध, समसामयिक घटनाक्रम, सिविल सेवकों की भूमिका, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी, मानव संसाधन आदि के प्रश्न पूछे गए।

तीन प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने जताई आपत्ति

मुख्य परीक्षा के पहले प्रश्न पत्र में पूछे गए तीन प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। प्रश्न नंबर 10 में पूछा गया कि नौ नंबर चैनल के सामरिक महत्व पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। अभ्यर्थियों का दावा है कि नौ नंबर नहीं नौ डिग्री चैनल होता है। प्रश्न 18 भारत में एल नीनो और दक्षिण-पश्चिम मानसून के बीच संबंधों की व्याख्या कीजिए और उसके कृषि पर प्रभाव बताइए।

इसे भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में महिला समेत दो की हत्या करने वाले गब्बर को फांसी, 11 साल पहले हुई थी जघन्‍य वारदात

इसके अंग्रेजी वर्जन में साउथ ईस्ट मानसून लिखा है। प्रश्न 20 भारत की खनिज विकास नीति की व्याख्या कीजिए। देश में राष्ट्रीय खनिज नीति है। खनिज विकास नीति नाम कहीं पर नहीं है। आयोग के उप सचिव विनोद गौड़ ने बताया कि अब तक किसी अभ्यर्थी ने आपत्ति नहीं की है। अगर आपत्ति आती है तो उस पर विचार किया जाएगा।

पूछे गए यह प्रश्न

  • वैदिक साहित्य का परिचय दीजिए।
  • आधुनिक शिक्षा में सर सैयद अहमद खान के योगदान पर एक टिप्पणी लिखिए।
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका।
  • क्षेत्रवाद भारत के विकास में किस प्रकार की बाधाएं उत्पन्न करता है।
  • बेरोजगारी भारत में व्याप्त निर्धनता का एक मात्र कारण है। टिप्पणी कीजिए।
  • दक्षिण एशिया में रोहिंग्या शरणार्थियों पर प्रकाश डालिए।
  • नागर शैली के मंदिरों की वास्तुकला विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  • कोरोना महामारी काल में भारतीय संस्कृति ने विश्व को किस प्रकार से प्रभावित किया।
  • 42वें भारतीय संशोधन को संविधान का पुन: लेखन क्यों कहा जाता है?
  • पारदर्शिता एवं जवाबदेही एक दूसरे के पूरक हैं, टिप्पणी कीजिए।
  • सार्क की असफलता ने भारत को बिम्सटेक को सशक्त बनाने के लिए बाध्य किया, विवेचना कीजिए।
  • क्वाड में भारत की भागीदारी के औचित्य की विवेचना कीजिए।
  • भारत में संघीय ढांचा विभिन्न राज्यों की विविध आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को कैसे समायोजित करता है। इसकी चुनौतियां क्या हैं और समाधान कैसे किया जा सकता है।
  • भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुदृढ़ीकरण में सिविल सेवकों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
  • प्रवासी भारतीय किस प्रकार अमेरिका में राष्ट्रीय हितों के संवर्द्धन में परिसंपत्ति के रूप में उभरे हैं?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।