विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में गरजा PDA का बुलडोजर, लखनऊ रोड और गोहरी में 22 बीघा अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:35 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने फाफामऊ क्षेत्र में 22 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। लखनऊ रोड और गोहरी में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. पीडीए ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की।

  2. फाफामऊ और गोहरी में 22 बीघा जमीन ध्वस्त।

  3. लखनऊ रोड व प्रतापगढ़ रोड पर बुलडोजर चला।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को फाफामऊ क्षेत्र में लखनऊ रोड और गोहरी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। बैकहो लोडर (बुलडोजर) चलाकर करीब 22 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

उदय चंद्र मौर्य, दीप चंद्र मौर्य, शंकर नाऊ, नंदलाल नाऊ व अन्य की ओर से मलाक हरहर में मलाका चौराहे के आगे लखनऊ रोड पर करीब छह बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी।

वहीं, रवि शंकर पटेल, जैद अहमद, संतोष पांडेय व अन्य की ओर से गोहरी में प्रतापगढ़ रोड पर लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 654 करोड़ रुपये से बनेगा ग्रीनफील्ड लग्जरी होटल, 'ताज गेटवे' ब्रांड करेगा संचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।