Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के खान ग्लोबल क्लासेज में मिली खामी, PDA ने किया सील, बिहार के चर्चित खान सर का है कोचिंग सेंटर

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 23 Jun 2026 05:58 PM (IST)

    लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में पीडीए ने खान ग्लोबल क्लासेज को सुरक्षा मानकों में खामी ...और पढ़ें

    लखनऊ में आग की घटना के बाद प्रयागराज के खान ग्लोबल क्लासेज में खामी मिलने पर पीडीए ने सील कर दिया है।

    लखनऊ में आग की घटना के बाद प्रयागराज के खान ग्लोबल क्लासेज में खामी मिलने पर पीडीए ने सील कर दिया है।


    HighLights

    1. लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर प्रयागराज में भी सुरक्षा मानकों की जांच तेज

    2. पीडीए भी मानक के विपरीत संचालित कोचिंग संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर प्रयागराज में भी सुरक्षा मानकों की जांच तेज कर दी गई है। अग्निशमन विभाग के साथ ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) भी मानक के विपरीत संचालित कोचिंग संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।मंगलवार को जांच में खामी मिलने पर पीडीए ने खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया। यह कोचिंग सेंटर बिहार के चर्चित खान सर की है।

    कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट हो रहा 

    बताया गया है कि लखनऊ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा-व्यवस्था और भवन मानकों की व्यापक जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान खान ग्लोबल क्लासेस की जांच में कई जरूरी सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का पालन नहीं मिला।

    छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं : पीडीए 

    जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। पीडीए का कहना है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी तरह से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। खान सर के कोचिंग सेंटर को सील किए जाने के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

    अन्य कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की होगी जांच 

    बिहार में दो कोचिंग के बीच हुए विवाद के बाद भी खान सर काफी चर्चा में रहे। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अन्य कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच कराई जा रही है। जहां भी नियम का पालन नहीं मिलेगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

    खबरें और भी