प्रयागराज में अतीक अहमद की कब्जाई जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे 200 फ्लैट, 12 से 20 लाख तक होगी कीमत
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की कब्ज़ाई जमीन पर पीडीए गरीबों के लिए 200 से अधिक फ्लैट बनाएगा, जिनकी कीमत 12 से 20 लाख रुपये तक होगी। यह योजना कसारी-म ...और पढ़ें

प्रयागराज के कसारी-मसारी आवासीय योजना में माफिया अतीक द्वारा कब्जा की गई भूमि पर पीडीए गरीबों का आशियाना बनाएगा।
HighLights
कसारी-मसारी आवासीय योजना में अतीक ने 12 हजार वर्ग मीटर भू पर किया था कब्जान।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण भूमि कब्जे में लेगा, 6 माह में शुरू हो सकता है फ्लैटों का निर्माण
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की कसारी-मसारी आवासीय योजना में माफिया अतीक अहमद ने 12 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया था। कब्जा की गई इस जमीन को पीडीए अपने कब्जे में लेकर आवासहीन गरीब परिवारों के लिए 200 से अधिक फ्लैट बनाएगा। 12 लाख से 15 लाख रुपये तक फ्लैटों की कीमत रहेगी।
अधिकांश फ्लैट एलआइजी होंगे
पीडीए के ज्यादातर फ्लैट एलआइजी वाले होंगे। टू-बीएचके के भी कुछ फ्लैट तैयार किए जाएंगे, जिनकी कीमत 18 से 20 लाख रुपये के आसपास रहेगी। आवासहीन गरीब परिवार के लिए पीएम आवास योजना के तहत भी फ्लैट बनाने की याेजना बनाई जा रही है।
20 वर्ष पूर्व दबंगई से अतीक ने किया था कब्जा
माफिया अतीक ने अपने घर के सामने लगभग 20 वर्ष पहले पीडीए की आवासीय योजना में दबंगई सके कब्जा कर लिया था। कब्जा की गई जमीन पर ग्रुप हाउसिंग के लिए पीडीए की टीम ने पैमाइश कर ली है। लेखपाल अंशुमान सिंह ने बताया कि पैमाइश करके रिपोर्ट पीडीए के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। छह माह बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
लूकरगंज में माफिया से मुक्त भूमि पर है पीएम आवास
लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर तीन वर्ष पहले पीएम आवास का निर्माण किया जा चुका है। आवासहीन गरीब परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से फ्लैट की चाबी दी थी। 1731 वर्ग मीटर में 76 फ्लैटों का निर्माण पीएम आवास योजना के तहत किया गया था। इन फ्लैटों को पीडीए ने 18 माह में तैयार किया था।
माफिया अतीक अहमद के मकान के पास ही पीडीए मध्यम और गरीब परिवार के लिए जल्द ही फ्लैट का निर्माण कराएगा। जमीन की पैमाइश की जा चुकी है। यहां पर कम कीमत में लोगों को फ्लैट उपलब्ध होंगे।
- ऋषिराज, उपाध्यक्ष पीडीए।