प्रयागराज में 2.50 लाख रुपये देकर 50 वर्गमीटर के भूखंड पर कब्जा लीजिए, PDA बाकी धनराशि किश्तों में देने की छूट देगा
प्रयागराज विकास प्राधिकरण कालिंदीपुरम में 50 वर्गमीटर के 70 भूखंडों की बिक्री जुलाई से शुरू करेगा। इन भूखंडों को 2.50 लाख रुपये के शुरुआती भुगतान पर क ...और पढ़ें

प्रयागराज में 2.50 रुपये देकर पीडीए से प्लॉट लिया जा सकेगा।
HighLights
20 से 25 लाख रुपये होगी पीडीए के प्रत्येक प्लॉट की कीमत
कालिंदीपुरम में जागृति विहार के पास होगी भूखंडों की बिक्री
विकास प्राधिकरण भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से करेगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप मकान बनाने के लिए जमीन तलाश रहे हैं तो प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से तत्काल संपर्क करिए। पीडीए कालिंदीपुरम में 50 वर्गमीटर के दायरे वाले 70 भूखंडों को बेचने की योजना बनाई है। शुरुआत में ढाई लाख रुपये देकर भूखंड लिया जा सकता है। बाकी धनराशि किस्तों में देना होगा।
जर्जर मकान ध्वस्त कराकर कराना होगा नव निर्माण
इन भूखंडों पर पहले कमरे बने थे जो जर्जर हो गए हैं। खरीदारों को जर्जर मकान को ध्वस्त कराकर नया निर्माण कराना होगा। भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया जुलाई में शुरू कर दी जाएगा। इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। नवनिर्माण के लिए मानचित्र नहीं पास कराना होगा।
एलआइजी भवन के पीडीए को नहीं मिले खरीदार
कालिंदीपुरम में जागृति आवास योजना के पीछे तीन से चार दशक पहले पीडीए (तब एडीए) आवासीय योजना में एलआइजी मकान बनवाया था, लेकिन उसके खरीदार नहीं मिले। अब उन मकानों को पीडीए जर्जर घोषित करके सिर्फ जमीन की कीमत लेगा। इन भूखंड़ों की कीमत 20 से 25 लाख रुपये निर्धारित की जाएगी। भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी।
भूखंडों की पैमाइश हो चुकी है
पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि भूखंडों की बिक्री के लिए पैमाइश की जा चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में भूखंड बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छोटे भूखंडों की बिक्री से बड़े पैमाने पर उन लोगों को लाभ मिलेगा जिनकी आय सीमित है।
खबरें और भी
ढाई लाख रुपये खरीदारों को करना होगा जमा
भूखंडों को खरीदने वालों को शुरुआत में महज 2.50 लाख रुपये जमा करना होगा। उसके बाद आवश्यकता अनुसार किस्त के माध्यम से निर्धारित धनराशि को जमा किया जाए सकेगा।
कालिंदीपुरम में छोटे भूखंड बेचने की योजना बनाई जा रही है। उस दिशा में काम शुरू हो गया है। जल्द बिक्री के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। जुलाई से भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
- ऋषिराज, उपाध्यक्ष पीडीए।