PM Dhan Dhanya Krishi Yojana : नगदी फसलों का बढ़ेगा दायरा, किसानों के घर आएगी खुशहाली
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana प्रयागराज में पीएम धनधान्य कृषि योजना के तहत नगदी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मखाना और ...और पढ़ें

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम धन धान्य कृषि योजना से नगदी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
HighLights
स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मखाना और मशरूम की खेती को दिया जाएगा बढ़ावा
पीएम धनधान्य कृषि योजना के तहत प्रयागराज के अफसरों ने बनाई कार्ययोजना
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। PM Dhan Dhanya Krishi Yojana जिले में ज्यादातर किसान धान और गेहूं समेत अन्य परंपरागत फसलों की खेती तक ही सीमित हैं। इसके चलते इनकी आमदनी भी सीमित ही रह गई है। अब इन्हें स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मखाना और मशरूम जैसी नगदी फसलों से जोड़ा जाएगा। इसी के तहत जिले में नगदी फसलों का दायरा करीब दो हजार हेक्टेयर तक बढ़ाने की तैयारी है। पीएम धनधान्य कृषि योजना के तहत इसका खाका भी खींच लिया गया है।
केंद्र सरकार की योजना से किसानों की बढ़ेगी आमदनी
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana प्रयागराज देश के उन 100 जनपदों में शामिल है, जहां कृषि उत्पादन कम है। किसान रात-दिन खून-पसीना बहाते हैं, फिर भी आमदनी नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे ही जनपदों के लिए केंद्र सरकार ने पीएम धनधान्य कृषि योजना चलाई है। इसमें नए-नए तरीकों से उत्पादन व किसानों की आमदनी बढ़ाने पर काम होना है। इसी के तहत जिले में उद्यान विभाग ने नगदी फसलों का दायरा बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की है।
स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मखाना और मशरूम फसल उगाएंगे
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana अभी तक प्रयागराज में करीब आठ हजार हेक्टेयर में नगदी फसलों की खेती होती है, जिसे अब बढ़ाकर 10 हजार किया जाएगा। नगदी फसलों में अभी यहां पर किसान सबसे ज्यादा सब्जियों व फूलों की खेती कर रहे हैं। स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मखाना और मशरूम की फसलें भी ठीक-ठाक आमदनी देती हैं।
खेती के तरीके, व्यापार से जुड़ी बारीकियां सीखेंगे किसान
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana स्ट्राबेरी व ड्रैगन फ्रूट व मशरूम की खेती पहले से हो रही है, लेकिन इनका दायरा एक हेक्टेयर या इससे भी कम है। अब इन चारों फसलों से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। कैसे इनकी खेती होती है और इनके व्यापार से जुड़ी बारीकियां किसानों को सिखाई जाएंगी। इससे होने वाले फायदे बताए जाएंगे।
खबरें और भी
फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट के साथ ही नए कोल्ड स्टोर खुलेंगे
जिले में फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जरूरत भी है। इसकी कार्ययोजना भी पीएम धनधान्य कृषि योजना में शामिल किया गया है। फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट लगने से फलों से उत्पाद बनाने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा कोल्ड स्टोर बढ़ाने की मांग भी हो रही है। अभी इनके प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। स्वीकृति व दिशा-निर्देश आने के बाद आगे काम होगा।
नगदी फसलों का बढ़ाया जाएगा दायरा : सीडीओ
सीडीओ हर्षिका सिंह का कहना है कि पीएम धनधान्य कृषि योजना के तहत जिले में नगदी फसलों का दायरा बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट आदि नई-नई फसलों से किसानों को जोड़ा जाएगा। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।