विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: प्रयागराज और प्रतापगढ़ में पुलिस से मुठभेड़, दुष्‍कर्म व हत्‍या के दो आरोपितों को लगी गोली

Published: Wed, 16 Oct 2024 02:15 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज-प्रतापगढ़ में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपित गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ...और पढ़ें

प्रयागराज में आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म व हत्या करने वाले अपराधी को लगी गोली।- जागरण
प्रयागराज में आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म व हत्या करने वाले अपराधी को लगी गोली।- जागरण

HighLights

  1. प्रयागराज में बालिका से दुष्कर्म और हत्या करने वाले को लगी गोली
  2. प्रतापगढ़ में महिला की हत्या करने वाला आरोपित पुलिस फायरिंग में घायल

 प्रयागराज/प्रतापगढ़, जागरण। प्रयागराज और प्रतापगढ़ में पुलिस की मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई और हत्या के दो आरोपित गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतापगढ़ के पूरे सुखदेव जेठवारा 25 वर्षीय सपना पटेल की शादी फरवरी माह में प्रयागराज जनपद के बहरिया के मुबारकपुर गांव निवासी अमृतलाल पटेल के बेटे रामचंद्र पटेल से हुई थी। वह शनिवार को मायके गई थी। सोमवार की शाम उसका शव खेत में पड़ा मिला था।

सपना के भाई धर्मेंद्र ने गांव के ही विनय कुमार पटेल व वीरेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ नामजद मुकदमा जेठवारा थाने में दर्ज कराया था। इसी क्रम में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे मनेहू सराय भीमसेन मोड पर विनय कुमार पटेल की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। विनय के दाहिने पैर में गोली लगी है।

अपराधी को लगी गोली।-जागरण


इसे भी पढ़ें-यूपी में एक गलती से ढाई गुना कम हो गई 600 किसानों की जमीन

वहीं प्रयागराज में तीन अक्टूबर की रात आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या करने वाले अपराधी की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जूड़ापुर दांदूपुर हाइवे के पास हुई मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है।

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सरायभोगी का रहने वाला मुकेश कुमार बालिका को साइकिल पर बैठाकर ले गया था। मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पकड़े जाने के डर से डंडे से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी और भाग निकला था।

इसे भी पढ़ें-बिजली विभाग की नई पहल, अब उपभोक्‍ता भी बताएंगे; 'कहां है बिजली व्यवस्था में खामी'

औद्योगिक क्षेत्र में छिपा था पुणे सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य अभियुक्त अख्तर बाबू

पुणे महाराष्ट्र में महिला संग सामूहिक दुष्कर्म करने का मुख्य अभियुक्त शोएब उर्फ अख्तर बाबू औद्योगिक क्षेत्र में छिपा हुआ था। साथियों संग वारदात को अंजाम देने के बाद वह ट्रेन पकड़कर प्रयागराज आया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र में डेज मेडिकल स्टोर के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगा था।

पुणे पुलिस की ओर से मदद मांगने पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने घेरेबंदी कर शोएब को दबोच लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस रिमांड बनवाकर आरोपित को अपने साथ लेकर चली गई। महाराष्ट्र के पुणे में तीन अक्टूबर 2024 की रात करीब 12 बजे एक महिला अपने ब्वायफ्रेंड के साथ बैठी थी।

अख्तर बाबू।-जागरण।


आरोप है कि उसी दौरान शोएब अपने साथी चंद्र कुमार कनौजिया और सोमनाथ यादव के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने पहले महिला और उसके ब्वायफ्रेंड के साथ मारपीट की। उसके बाद ब्वायफ्रेंड को बेल्ट और कपड़े से बांध दिया। इसके बाद महिला के साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुणे के कोढवा थाने में मुकदमा लिखा गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने चंद्र कुमार कनौजिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूछताछ के दौरान शोएब और सोमनाथ का नाम सामने आया तो दोनों वहां से भाग निकले। शोएब की लोकेशन प्रयागराज में मिलने पर पुणे पुलिस ने एसटीएफ प्रयागराज के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह से गिरफ्तारी में मदद मांगी। साथ ही एक टीम को प्रयागराज भेजा।

डिप्टी एसपी ने एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, दारोगा धर्मेंद्र सिंह व पुणे पुलिस के एपीआइ अमोल रसाड़, पीएसआइ राजेंद्र पटोले की टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। टीम ने सोमवार दोपहर औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी करके शोएब को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि शोएब मुंबई में कबाड़ का काम करता था। अब उसके फरार साथी सोमनाथ की तलाश में एसटीएफ लगी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।