विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, घर से 100 मीटर दूर मिला शव

Published: Sat, 29 Aug 2026 10:03 AM (IST)

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात घर से निकले 25 वर्षीय युवक राहुल भारतीया की हत्या कर दी ...और पढ़ें

मृतक की फाइन फोटो व मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण

मृतक की फाइन फोटो व मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. प्रयागराज के सरंगापुर गांव में युवक की हत्या हुई।

  2. राहुल भारतीया का शव घर से 100 मीटर दूर मिला।

  3. पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम को भेजा।

संवाद सूत्र, जागरण, घूरपुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के सरंगापुर गांव में शुक्रवार रात घर से निकले 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर गांव के बाहर चौरा पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए।सरंगापुर गांव हरिजन बस्ती निवासी 25 वर्षीय राहुल भारतीया पुत्र संतलाल उर्फ पोकई शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से बिना कुछ बताए किसी से मिलने के लिए निकला था। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उसकी तलाश में जुटे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह गांव के बाहर चौरा पर उसका शव पड़ा मिला। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-मीरजापुर सड़क होगी फोरलेन, वाराणसी से लेकर मध्यप्रदेश तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

राहुल दो भाइयों में छोटा था और नैनी स्थित सब्जी मंडी में मजदूरी करता था। वह अविवाहित था। युवक की हत्या किस कारण और किन लोगों ने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।