विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में मादक पदार्थ तस्करों से मिली रकम में हेराफेरी, तीन दारोगा निलंबित; 6.50 लाख रुपये बरामद कर 90 हजार दिखाया

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 27 Oct 2026 09:05 PM (IST)

प्रयागराज में मादक पदार्थ तस्करों से 6.50 लाख रुपये बरामद कर 90 हजार दिखाने के आरोप में तीन दारोगा निलंबित ...और पढ़ें

मादक पदार्थ तस्करों से मिली रकम में हेराफेरी में प्रयागराज के तीन दारोगा निलंबित हुए हैं।

मादक पदार्थ तस्करों से मिली रकम में हेराफेरी में प्रयागराज के तीन दारोगा निलंबित हुए हैं।

HighLights

  1. प्रयागराज के नैनी थाने की अलग-अलग चौकियों में तैनात थे तीनों दारोगा

  2. कोर्ट में मुख्य आरोपित ने खोली पोल, खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मादक पदार्थ तस्करों से 6.50 लाख बरामद कर महज 90 हजार रुपये दिखाने के मामले में तीन दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया दारोगा रामानंद विश्वकर्मा, नीलेश कुमार और विक्की गुप्ता को दोषी पाते हुए कार्रवाई की गई है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।

कोर्ट में मुख्य आरोपित ने खोली पोल

करीब 12 दिन पहले नैनी थाने की अलग-अलग पुलिस चौकी में तैनात तीनों दारोगा ने मध्य प्रदेश के रीवा निवासी कार सवार दो युवकों को अवैध गतिविधि के संदेह के आधार पर पकड़ा था। उनके पास से मादक पदार्थ, नकदी और पिस्टल बरामद की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब आरोपितों को कोर्ट में ले गई तो वहां मुख्य आरोपित ने पोल खोल दी।

कोर्ट के आदेश पर जांच हुई थी

आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बरामद रकम से बहुत कम ही लिखापढ़ी में दर्शाया है। इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए जांच करने के लिए कहा। कोर्ट के आदेश पर एसीपी ने मामले की जांच शुरू की तीन दारोगा की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध मिली। डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव ने बताया कि एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठाई है। निलंबित दारोगा की अरैल, जेल रोड सहित अन्य पुलिस चौकी पर तैनाती थी।

यह भी पढ़ें- रेलवे समेत कई केंद्रीय कार्यक्षेत्रों में संविदा कर्मियों की बढ़ा पारिश्रमिक, चालू माह से ही बढ़ा वेतन व एरियर मिलेगा

यह भी पढ़ें- UP के नए वकीलों के लिए बड़ी खबर, अब डिग्री लेकर नहीं कर सकेंगे सीधे प्रैक्टिस; अनिवार्यता बदली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।