प्रयागराज में 20 हजार राशन कार्ड से 45 हजार लोगों का नाम कट गया, ये प्रक्रिया करके दोबारा नाम जुड़वा सकेंगे
प्रयागराज में 20 हजार राशन कार्डों से 45 हजार लोगों के नाम काटे गए हैं, जिनमें से कई ने ई-केवाईसी नहीं कराई, दूसरे जिले चले गए या मृत हो चुके हैं। जिल ...और पढ़ें

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 10 हजार लोगों ने नाम प्रयागराज में राशन कार्ड से काए दिए गए हैं।
HighLights
20 हजार लोग दूसरे राज्य व जिले में चल गए हैं
10 हजार से अधिक ने ई-केवाईसी नहीं कराई
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले के 45 हजार लोगों को खाद्य विभाग ने मायूसी दी है। राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया था। इसके बावजूद जिले में हजारों लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराई। ईकेवाईसी नहीं कराने पर हजारों लोगों का नाम राशन कार्ड से कट गया है।
ई-केवाईसी न कराने से 20 हजार का नाम कटा
जिला पूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 20 हजार राशन कार्ड में से 45 हजार लोगों का नाम राशन कार्ड से कट गया है। यह ऐसे लोग हैं जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है। इन लोगों के पास कोटेदार ने तो सूचना भेजी ही, आपूर्ति विभाग की टीम के द्वारा भी सूचना भेजी गई। इसके बावजूद इन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई, जिसके कारण नाम काटा गया है।
15 हजार लोगों का हो चुका है निधन
बताया जा रहा है कि 45 हजार में से 20 हजार लोग ऐसे हैं जो दूसरे जिले व राज्य में नौकरी या फिर निवास करने लगे हैं। लगभग 15 हजार लोग मृतक हो चुके हैं। 10 हजार लोगों ने ई-केवाईसी कराना जरूरी नहीं समझा। इस कारण से उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है। राशन कार्ड से नाम कटने के बाद अब यह लोग दोबारा नाम जुड़वाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
नंबर गेम
- 10.60 लाख से अधिक जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या
- 2200 से अधिक प्रयागराज में सरकारी राशन की दुकान
- 43 लाख से अधिक जिले में है राशन कार्ड की यूनिट
- 5 किलो राशन प्रति यूनिट लोगों को मिलता है
- 265777 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या
- 17 प्रयागराज जनपद में आपूर्ति निरीक्षक
- 7 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जनपद में हैं।
जिले में कई लोग दूसरे जिले व राज्य में रहने लगे हैं जिस कारण से उनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है। नियम पूरा नहीं करने के कारण राशन कार्ड से ऐसे लोगों का नाम काटा गया है। जिन लोगों का नाम कटे हैं, अगर वह दोबारा ई-केवाईसी कराएंगे तो उनका नाम राशन कार्ड में नियम के अनुसार जुड़ जाएगा।
- सुनील सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी