विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के रिसीवर बदले, एडीएम सिटी संभालेंगे जिम्मेदारी; दानपात्रों के करोड़ों रुपये की होगी गिनती

By Gyanendra Singh1 Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 25 Oct 2026 06:33 PM (IST)

प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के रिसीवर की जिम्मेदारी अब एडीएम सिटी मंगलेश दुबे को मिली है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कुल 28 दान पात्रों में पड़े करोड़ों के नोटों और सिक्कों की गिनती अब शीघ्र ही कराने की तैयारी

  2. सिविल लाइंस में 10 बीघा क्षेत्रफल में बने मंदिर परिसर की कीमत एक हजार करोड़ आंकी गई है

  3. नए दान पात्र भी चढ़ावे की धनराशि से फुल, बैंक में राशि जमा होने पर खाली होंगे दान पात्र

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। श्रीहनुमत निकेतन मंदिर सिविल लाइंस के रिसीवर बदल दिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा के स्थान पर अब एडीएम सिटी मंगलेश दुबे को नया रिसीवर नियुक्त किया गया है। वर्षों से मंदिर के दान पात्रों में करोड़ों के नोटों की अब गिनती की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दान पात्रों से चढ़ावे की राशि निकलवाई जाएगी और फिर बैंक में जमा कराई जाएगी।

पहले डीएम ने एसडीएम सदर को रिसीवर बनाया था 

पहले डीएम की ओर से एसडीएम सदर को रिसीवर बनाया गया था, जिसके बाद लगभग डेढ़ वर्षों से मंदिर के रिसीवर पद एडीएम आपूर्ति बैठाए गए थे। उन्होंने कुछ दानपात्रों की गिनती कराई भी थी, जिसकी राशि बैंक में जमा करा दी गई थी। इसके बाद गिनती नहीं हो सकी। अब एडीएम सिटी को नया रिसीवर बनाए जाने के बाद चढ़ाए की धनराशि की गिनती कराई जाएगी।

 बड़े छह दान पात्रों में करोड़ों के नोट

मंदिर के सबसे बड़े छह दान पात्रों में करोड़ों के नोट हैं। वहीं लगभग 22 अन्य दानपात्र हैं, जिनमें भी करोड़ों के नोट चढ़ावे वाले पड़े हैं। इनमें काफी संख्या में सिक्के भी हैं। इसके अलावा हनुमानजी की प्रतिमा के सामने चार बड़े और दो छोटे दान पात्र रखे गए हैं। शिव कचहरी मंदिर में भी चार दान पात्र सील हैं। वहां रखे चार नए दान पात्र पूरी तरह से चढ़ावे की राशि से फुल हो गए हैं। बड़े वाले छह दान पात्र मुख्य मंदिर में तथा अन्य 22 दान पात्र स्टोर रूम में हैं। सभी दान पात्रों में मंदिर प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के अलग-अलग ताले लगे हैं। स्टोर रूम में के दरवाजे में भी प्रशासन और प्रबंधन के अलग-अलग ताले लगे हैं।

खास-खास

58 कर्मचारी तैनात थे मंदिर की व्यवस्था, मानदेय न मिलने से कई छोड़ चले गए
2020 से शुरू हुआ है मंदिर में प्रबंधन का विवाद, 2024 में बैठा दिए गए रिसीवर
22 दान पात्र मंदिर के स्टोर रूम में व 6 हनुमान जी के सामने सीन रखे गए हैं।

मंदिर की कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई

शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले सिविल लाइंस में यह मंदिर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बना है। दूसरे रिसीवर बैठाए जाने के पहले इसकी कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई थी। मंदिर में विवाद के बाद इसकी देखभाल के लिए हाई कोर्ट ने डीएम को रिसीवर बैठा दिया था। डीएम ने इसका अधिकार मातहत अधिकारी को देते हैं, जिनकी कमेटी दानपात्रों को सील कराया है। नोटों की गिनती के लिए अब मशीन खरीदी जाएगी, फिर बैंक में राशि जमा कराने की कवायद शुरू होगी।

सिविल लाइंस स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर का रिसीवर बनाए जाने के बाद अब वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना प्राथमिकता होगी। चढ़ावे की धनराशि की गिनती भी कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और स्टाफ भी बढ़ाए जाएंगे।
- मंगलेश दुबे, एडीएम सिटी।

यह भी पढ़ें- अब दवा खाना भूले तो स्वजन को मिलेगा संदेश, MNNIT इलाहाबाद के शोधकर्ताओं ने बनाया अनूठा स्मार्ट मेडिसिन कंटेनर

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में विस्तारित क्षेत्र के 28 वार्डों की सड़कें रोशनी से जगमगाएंगी, नगर निगम खर्च करेगा 23 करोड़ रुपये


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।