यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज एयरपोर्ट ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 11 हजार से ज्यादा यात्रियों का हुआ आवागमन
Maha Kumbh 2025 उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट ने महाकुंभ 2019 (Mahakumbh) के दौरान एक नए कीर्तिमान को छुआ है। 4 फरवरी को एयरपोर्ट पर 1156 ...और पढ़ें

HighLights
- एयरपोर्ट ने फिर से तोड़ा अपना ही कीर्तिमान, 11,560 यात्रियों का आवागमन
- एक ही दिन में 87 विमानों का हुआ आवागमन, 15 चार्टर विमान भी रहे शामिल
जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। Maha Kumbh Mela: कुंभ 2019 में ही शुरू हुआ प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर महाकुंभ का प्रभाव देखिए, प्रयागराज एयरपोर्ट नित नए कीर्तिमान बना रहा है और स्वयं उसे तोड़ भी रहा है। एयरपोर्ट पर 10 हजार से अधिक विमानों के आवागमन का कीर्तिमान मात्र तीन दिनों में ही टूट गया।
चार फरवरी को पहली बार एक ही दिन में 11,560 यात्रियों और 87 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें 179 विशिष्ट यात्रियों को लेकर 15 चार्टर भी आए-गए। इसी तिथि पर पहली बार दिल्ली के लिए दस और मुंबई के लिए आठ विमानों का संचालन हुआ और अपने आप में यह भी एक नया कीर्तिमान है।
10 जनवरी को 106 साल के विमान सेवा इतिहास में पहली बार प्रयागराज से रात में यात्री विमान उड़ा, जबकि 15 जनवरी को 93 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान (लारेन पावेल विमान से भूटान गई) प्रयागराज में रवाना हुई। अब कीर्तिमान की सीढ़ी पर चार फरवरी का दिन भी अंकित हुआ।

Maha Kumbh Mela 2025: मेला मार्ग पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। पंकज शर्मा
इसे भी पढ़ें-भगवा कपड़े, गले में रुद्राक्ष की माला... महाकुंभ में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज; PHOTOS
इस दिन समय सारिणी के अनुसार 36 विमान आए, 36 विमान रवाना हुए। यह भी पहली बार हुआ है कि 72 विमानों का आवागमन समय सारिणी के अनुसार हुआ हे। जबकि नान शेड्यूल में सात चार्टर विमान आए और 12 ने उड़ान भरी।
खबरें और भी
संयुक्त रूप से कुल 6006 यात्री आए और 5554 ने यहां से उड़ान भरी। प्रयागराज एयरपोर्ट से इन विमानों का संचालन इंडिगो, एलाइंस एयर, अकासा एयर, स्पाइसजेट, एयर इंडिया ने किया। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू हो जाने से अब लगातार विमानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

Maha Kumbh 2025: संगम तट पर स्नान करते श्रद्वालु। मुकेश कनौजिया
कब क्या बना कीर्तिमान
- 14 जनवरी : 43 विमान व 5,250 यात्री
- 28 जनवरी : 62 विमान व 8,378 यात्री
- 31 जनवरी : 62 विमान व 6,862 यात्री
- एक फरवरी : 87 विमान व 10,599 यात्री
- चार फरवरी : 87 विमानों व 11,560 यात्री
चार्टर विमानों का कीर्तिमान
- 18 जनवरी : 15 चार्टर व 119 विशिष्ट यात्री
- 31 जनवरी : 19 चार्टर व 101 विशिष्ट यात्री
- एक फरवरी : 23 चार्टर व 153 विशिष्ट यात्री
- चार फरवरी : 15 चार्टर व 179 विशिष्ट यात्री
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: प्रयाग के बाद काशी बनेगी महाकुंभ का पड़ाव, गंगा तट पर सजेगा मिनी कुंभ

Maha Kumbh Mela 2025: काली मार्ग से गुजरते श्रद्धालु।-गिरीश श्रीवास्तव
तीन दिनों में बाहर भेजी गईं 189 विशेष ट्रेन
रेलवे ने वसंत पंचमी के लिए दो से चार फरवरी तक 189 ट्रेनों को प्रयागराज से बाहर भेजा। यह ट्रेनें वापसी की राह आसान करने के लिए चलाई गईं। सिर्फ चार फरवरी को शाम छह बजे तक कुल 37 विशेष ट्रेनें यहां से भेजी गईं।
तीन दिनों में प्रयागराज जंक्शन से 95, प्रयागराज छिवकी से 20, नैनी से दो, सूबेदारगंज से 15, प्रयाग से 25, फाफामऊ से चार, रामबाग से 11 व झूंसी से 17 ट्रेनों का परिचालन किया गया।