प्रयागराज में चोरों ने शिक्षक के सूने मकान में बोला धावा, बेटी की शादी के लिए रखी लाखों की नकदी और जेवर लेकर हुए फरार
प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित शैलराज स ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा।
बेटी की शादी के लिए रखे जेवर-नकद चोरी।
सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता प्रयागराज। शहर में बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और ढाई लाख रुपए नकद गायब कर दिए। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित अपने स्कूल कौशांबी गया था। चोरी का पता चलने पर भुक्त भोगी ने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है।
बताया गया है कि करेली थाना क्षेत्र के लाल बाग कॉलोनी करैलाबाग निवासी शैलराज सिंह पुत्र हंसराज सिंह निवासी शनिवार सुबह 8.30 बजे अपने घर पर ताला बंद कर अपने विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा जनपद कौशाम्बी गए थे।
दोपहर बाद विद्यालय से वापस आये तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। बेड व अलमारी के सभी सामान खुले हुए अस्त-व्यस्त थे । सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो व्यक्ति स्कूटी से खाली हाथ आते हैं और स्कूटी से बीच में गत्ते में रख कर सामान ले जाते हुए दिखाई देते हैं।
आलमारी से ढाई लाख रूपए नकद, दो सोने की चूड़ी, चार झुमका सोने का, दो हार सोने का, दो बाला सोने का, छह अंगूठी सोने की, एक जंजीर सोने की, एक मंगल सूत्र सोने का, एक टॉप सोने का, तीन जोड़ी पायल चांदी की और एटीएम कार्ड चोरी हो गया है।
खबरें और भी
शैलराज का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा और गहना रखा था जो चोरी हो गया। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार