Diwali 2025 : धनतेरस-दीपावली पर प्रयागराज के चौक, कटरा व सिविल लाइंस में प्रतिबंधित रहेगा यातायात, रोके जाएंगे वाहन
DiWali 2025 प्रयागराज में दीपावली के अवसर पर बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक च ...और पढ़ें

DiWali 2025 प्रयागराज के प्रमुख बाजार में धनतेरस से लेकर दीपावली तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
HighLights
धनतेरस-दीपावली तक प्रमुख बाजारों में जगह-जगह होगी बैरिकेडिंग
त्योहार पर जाम से बचने के लिए यातायात विभाग की तैयारी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। DiWali 2025 दीपावली पर्व पर शहर के प्रमुख बाजारों में काफी भीड़ उमड़ती है। यह हाल धनतेरस से लेकर दीपावली तक रहता है। ऐसे में वाहनों के आवागमन से पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इसके लिए यातायात सुचारू रखने के लिए धनतेरस से दीपावली तक विशेष प्रबंध किए हैं।
खरीदारों को बाजार में होती है असुविधा
DiWali 2025 धनतेरस पर चौक, कटरा व सिविल लाइंस में जबरदस्त भीड़ हो जाती है। ई-रिक्शा व कार से यहां भीषण जाम लग जाता है। इससे यहां खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए यातायात विभाग के अधिकारियों ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है।
चौक व कटरा में ई-रिक्शा व कार नहीं चलेंगे
धनतेरस से दीपावली तक चौक व कटरा बाजार में ई-रिक्शा व कार का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार सिविल लाइंस में धनतेरस पर ई-रिक्शा व कार का आवागमन नहीं होगा। इसे लेकर जगह-जगह बैरीकेडिंग की जाएगी। इसके लिए यातायात के साथ ही संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों को जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे।
चौक-कटरा में 19 से 21 अक्टूबर तक वाहनों पर प्रतिबंध
चौक व कटरा क्षेत्र में 19 से 21 अक्टूबर तक ई-रिक्शा व कार के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की बात तय हुई है। साथ ही सिविल लाइंस क्षेत्र में 19 अक्टूबर को ही ई-रिक्शा व कार के आवागमन को रोकने की बात कही गई है। दोपहिया वाहन को छोड़कर किसी अन्य गाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी बाजारों की तरफ जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरीकेडिंग की जाएगी।
खबरें और भी
यातायात निरीक्षक बोले- जाम से बचने के लिए तैयारी
DiWali 2025 यातायात निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धनतेरस व दीपावली पर सिविल लाइंस, चौक व कटरा में लोगों को जाम के झाम में न फंसना पड़े, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। एक-दो दिन में इसका आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। यातायात पुलिसकर्मियों को भी विशेष निर्देश देते हुए ड्यूटी निर्धारित की जा रही है।
कहां-कहां होगी बैरीकेडिंग
चौक जाने वाले क्षेत्र में
-जानसेनगंज चौराहा।
-नखासकोहना चौराहा।
-सुलाकी चौराहा चौराहा।
-अग्रसेन चौराहा।
कटरा जाने वाले क्षेत्र में
-मनमोहन पार्क चौराहा।
-लक्ष्मी टाकिज चौराहा।
-इलाहाबाद विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा।
-कचहरी डाकघर के पास।
सिविल लाइंस जाने वाले मार्ग में
-विवेकानंद चौराहे के पास।
-रोडवेज बस अड्डे के पास।
-हाटस्टप चौराहे के पास।
-पत्थर गिरजाघर के पास।
-खरबंदा मार्केट के पास।
यह भी पढ़ें- Diwali 2025 : नए GST स्लैब से सामानों की कीमत 1 से 5 हजार तक कम, दीपावली बाजार में बढ़ी रौनक, आकर्षक आफर भी
यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने साथियों संग की लूट, मुख्य आरोपित समेत चार गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल व बाइक बरामद