प्रयागराज में डॉक्टरों-वकीलों में तकरार: एसआरएन अस्पताल में स्थिति सामान्य, एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात
प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों और वकीलों के बीच तकरार के बाद स्थिति सामान्य है, हालांकि एहतियातन पुलिस बल ...और पढ़ें

प्रयागराज में डॉक्टरों और वकीलों में तकरार:को देखते हुए एसआरएन अस्पताल में तैनात पुलिस। जागरण
HighLights
सुगबुगाहट है कि अधिवक्ताओं का समूह फिर अस्पताल में प्रदर्शन कर सकता है
वकीलों के हमले में एसआरएन अस्पताल के नौ डॉक्टर हुए थे घायल, हो रहा इलाज
एसआरएन अस्पताल के उप अधीक्षक बोले। स्थिति सामान्य, सभी डॉक्टर काम कर रहे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में वकीलों और डॉक्टरों में तकरार की स्थिति बनी हुई है। एक-दूसरे की पिटाई से आक्रोश की स्थिति है। हालांकि स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में फिलहाल आज स्थिति सामान्य नजर आ रही है, लेकिन एहतियातन भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुगबुगाहट है कि अधिवक्ताओं का समूह फिर अस्पताल में आ सकता है। हालांकि मुख्य सड़क पर भी वे अभी तक नहीं आए हैं।
वकीलों के हमले में नौ डॉक्टर हुए थे घायल
एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच सोमवार यानी 26 अक्टूबर को तनातनी हुई थी। अधिवक्ताओं ने मेडिसिन विभाग के डॉ. विभु रंजन मिश्रा समेत जूनियर और सीनियर रेजिडेंट पर हमले किए थे। इसमें नौ डॉक्टर घायल हुए थे। घटना के बाद डॉ. विभु रंजन की ओर से जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
अधिवक्ताओं ने पुलिस को दिया था अल्टीमेटम
इसका असर देखने को मिल रहा है। अधिवक्ताओं ने आज दोपहर 12 बजे तक का पुलिस को समय दिया था कि 22 तारीख की हुई घटना के आरोपितों की गिरफ्तारी करें नहीं तो और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आरोप है कि उस दिन एक वकील को डॉक्टरों ने पिटाई की थी।
ट्रामा, ओपीडी, मेडिसिन, इमरजेंसी में हो रहा कामकाज
इससे सचेत पुलिस अधिकारियों ने एसआरएन अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। हालांकि अस्पताल में चिकित्सीय सेवा सुचारु रूप से हो रही है। ट्रामा सेंटर, ओपीडी, मेडिसिन और इमरजेंसी समेत अन्य चिकित्सा इकाइयों में कामकाज हो रहे हैं। एसआरएन अस्पताल के उप अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया है स्थिति सामान्य है। सभी डॉक्टर काम कर रहे हैं। घायल डॉक्टरों का इलाज चल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।