Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का लगा करंट, मिस्त्री और मजदूर की चली गई जान

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 30 May 2026 09:04 PM (IST)

    प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक मिस्त्री और एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा तीन मंजिला मकान में काम करते समय ...और पढ़ें

    प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में करंट से दो लोगों की मौत हो गई।

    प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में करंट से दो लोगों की मौत हो गई।

    HighLights

    1. लोहे की राड छूने पर मम्फोर्डगंज में हादसा

    2. घटना से अफरातफरी, एक की पहचान नहीं

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के मम्फोर्डगंज मुहल्ले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तीन मंजिला मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से मिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। इससे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए मिस्त्री की पहचान 55 वर्षीय रमेश सोनकर के रूप में कराई, जबकि मजदूर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के घरवालों ने कोई आरोप अभी नहीं लगाया है।

    बताया गया है कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मम्फोर्डगंज मुहल्ले में रीना पटेल पत्नी पिंटू का मकान है। उनके तीन मंजिले मकान में छोटा बघाड़ा मुहल्ला निवासी रमेश सोनकर और एक मजदूर आलमारी बनाने, हैंगर लगाने सहित अन्य काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर रमेश सोनकर बारजे पर रखे लोहे की लंबी राड को भीतर लेकर जा रहा था।

    इसी दौरान लोहे की राड घर के बाहर से गुजरे 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया। तब करंट लगने से रमेश राड समेत मकान के भीतर गिर गया। मजदूर ने सोचा कि शायद लोहा लगने से गिर गया तो वह दौड़कर उठाने के लिए पहुंचा, मगर वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख मकान मालिक सहित अन्य लोग हतप्रभ रह गए।

    खबर मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। चौकी इंचार्ज मम्फोर्डगंज अनुराग वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को आनन-फानन अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के जरिए रमेश की शिनाख्त कराई तो उसकी पत्नी कुसुम और बच्चे रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मजदूर को सलोरी का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    खबरें और भी