विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर प्रयागराज से हवाई सफर होगा आसान, मुंबई व बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए मिलेंगी ज्यादा उड़ानें

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 01:08 PM (IST)

त्योहारी सीज़न को देखते हुए प्रयागराज से मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए हवाई उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही ...और पढ़ें

प्रयागराज से मुंबई व बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए हवाई सफर त्योहारों पर आसान होगा।

प्रयागराज से मुंबई व बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए हवाई सफर त्योहारों पर आसान होगा।

HighLights

  1. अक्टूबर में मुंबई के साथ बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानों की संख्या बढ़ी

  2. त्योहार बीतते के बाद यानी नवंबर में फिर से घट जाएगी उड़ानों की संख्या

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज से दूसरे बड़े शहरों के लिए हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो घर आने या काम के सिलसिले में मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की यात्रा करते हैं। अक्टूबर के महीने से विमानन कंपनियां अपने शेड्यूल में बड़ा बदलाव कर रही हैं।

इंडिगो एयरलाइंस की अतिरिक्त विमान सेवा 

इंडिगो एयरलाइंस 25 अक्टूबर से हफ्ते में चार अतिरिक्त दिन अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। तय योजना के अनुसार, सोमवार और बुधवार को मुंबई, मंगलवार को हैदराबाद और शुक्रवार को बेंगलुरु के लिए अतिरिक्त विमान उड़ान भरेंगे। इस बदलाव के चलते बुधवार को मुंबई के लिए दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को टिकट मिलना काफी आसान हो जाएगा। हालांकि, कंपनी ने प्रयागराज से भुवनेश्वर जाने वाली गुरुवार की फ्लाइट को फिलहाल बंद करने का फैसला लिया है।

अकासा एयर यात्रा सुगम करेगी 

दूसरी तरफ, अकासा एयर भी यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने की तैयारी में है। अकासा एक अक्टूबर से मुंबई रूट पर रोजाना उड़ान शुरू करेगी। अभी तक शनिवार को यह फ्लाइट नहीं मिलती थी, लेकिन अक्टूबर में पूरे सातों दिन यह सेवा चालू रहेगी। हालांकि नवंबर के महीने से यह उड़ान हफ्ते में छह दिन ही संचालित होगी। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, उड़ानों में इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ त्योहारी सीजन में सफर करने वाले आम लोगों को मिलेगा। अतिरिक्त सीटें मिलने से भीड़भाड़ के समय भी लोगों की यात्रा काफी आरामदायक और सुगम हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल और होगी बारिश, 13 सितंबर के बाद उमस से मिलेगी राहत