Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज जंक्शन पर मॉल, फूड कोर्ट और स्मार्ट पार्किंग की सुविधा, रेलयात्रियों को एक ही छत के नीचे मिलेगी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:10 PM (IST)

    प्रयागराज जंक्शन को अब एक अत्याधुनिक 'सिटी सेंटर' के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ मॉल, फूड कोर्ट और स्मार्ट पार्किंग जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। रेलवे क ...और पढ़ें

    प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की तरफ बन रहा सिटी सेंटर। जागरण

    प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की तरफ बन रहा सिटी सेंटर। जागरण

    HighLights

    1. सिटी सेंटर के रूप में जंक्शन को विकसित करने के लिए ई-आक्शन पूरा

    2. रेलवे को मिलेगा 64.06 करोड़ का राजस्व, 15 साल के लिए दिया गया ठेका

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जरा सोचिए...आप रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं लेकिन ट्रेन लेट है। ऐसे में प्लेटफार्म पर इंतजार करने के बजाय टाइम पास करने या खरीदारी के लिए पास ही यदि किसी मल्टीप्लेक्स माल की सुविधा हो तो कैसा लगेगा?  ऐसे माहौल में पसंदीदा ब्रांड्स के कपड़े खरीद सकेंगे तो बच्चे गेमिंग जोन में मस्ती करेंगे। फिर आप आप फूड कोर्ट में गर्मागर्म स्नैक्स का भी मजा ले सकेंगे। चौकिए मत यह किसी मेट्रो शहर की कहानी नहीं, बल्कि प्रयागराज जंक्शन की नई तस्वीर में यह सब सुविधा मिलने वाली है।

    प्रयागराज जंक्शन पर मॉल जैसी सुविधा मिलेगी  

    उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन को केवल ट्रेनों के ठहराव का केंद्र न बनाकर, इसे पूरे शहर का एक अत्याधुनिक 'सिटी सेंटर' बनाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। यहां एक भव्य कमर्शियल कांप्लेक्स (मॉल जैसा ढांचा) बनेगा, जहां इंटरनेशनल फूड ब्रांड्स, बड़े रिटेल स्टोर्स, किड्स फन पार्क और टर्फ स्पोर्ट्स की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करने के लिए जमीन के नीचे (अंडरग्राउंड) पूरी तरह आटोमैटिक और डिजिटल कंट्रोल वाली बेसमेंट पार्किंग बनेगी। यानी सेंसर से बैरियर खुलेगा, गाड़ी सुरक्षित पार्क होगी और आप सीधे लिफ्ट से शापिंग या प्लेटफार्म जा सकेंगे।

    एक नया हैंगआउट जोन बनेगा 

    ट्रेन चाहे दो घंटे विलंबित हो या आपको परिवार के साथ कहीं शापिंग पर जाने का मन हो, प्रयागराज जंक्शन अब हर ज़रूरत का एक अकेला जवाब होगा। यात्रियों का इंतजार अब उबाऊ नहीं बल्कि मनोरंजक होगा। वहीं, प्रयागराज के लोगों के लिए सिविल लाइंस में एक नया हैंगआउट जोन तैयार हो जाएगा।

    देश में किसी स्टेशन पर सबसे महंगा वाणिज्यिक समझौता

    देश में सर्वाधिक बजट 960 करोड़ रुपये पुनर्विकसित किए जा रहे प्रयागराज जंक्शन के हिस्से में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। यहां सिटी सेंटर के लिए सबसे महंगा वाणिज्यिक समझौता हुआ है। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए 15 वर्ष के लीज का ई-नीलामी पूरा कर लिया है, जिससे रेलवे को 64.06 करोड़ का राजस्व मिलेगा। यह भारतीय रेल के इतिहास में किसी स्टेशन से हुआ अब तक का सबसे बड़ा वाणिज्यिक समझौता है।

    खबरें और भी