विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगवान की जमीन भी भूमाफिया ने नहीं छोड़ी, 100 बीघा की बेशकीमती भूमि 60 लोगों ने अपने नाम करा ली

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 04 Jun 2026 04:39 PM (IST)

प्रयागराज में भूमाफिया, लेखपालों और पूर्व प्रधानों ने मिलकर भगवान श्रीआनंद बिहारी विराजमान की करीब 100 बीघा जमीन फर्जीवाड़े से ...और पढ़ें

प्रयागराज में सोरांव में भगवान श्रीआनंद बिहारी विराजमान के नाम की  बेशकीमती भूमि 60 लोगों ने अपने नाम करा ली।

प्रयागराज में सोरांव में भगवान श्रीआनंद बिहारी विराजमान के नाम की बेशकीमती भूमि 60 लोगों ने अपने नाम करा ली।

HighLights

  1. प्रयागराज में फर्जीवाड़ा कर लेखपालों, राजस्व कर्मियों, पूर्व प्रधानों के नाम हुई थी करोड़ों की भूमि

  2. फर्जी रजिस्ट्री खारिज व 55 करोड़ की भूमि की खतौनी पर भगवान का नाम फिर चढ़ाया गया

  3. सोरांव के निगदिलपुर व बरई हरक गांव में भगवान श्रीआनंद बिहारी विराजमान के नाम है जमीन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फर्जीवाड़ा करने वालों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। भूमाफिया और तहसील के कर्मचारियों तथा लेखपाल एवं पूर्व प्रधानों ने मिलीभगत कर भगवान की भूमि अपने नाम करा ली। वह एक-दो बीघा नहीं, पूरे 100 बीघा जमीन को हेराफेरी कर कागजातों में अपने नाम करा लिया।

सीएम के पास पहुंचा था प्रकरण

फर्जीवाड़ा ऐसे कि जमीन का मालिकाना हक जिसके पक्ष में था, उसके निधन के बाद जालसाजी कर जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई। प्रकरण मुख्यमंत्री के पास पहुंचा तो उच्चस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सभी फर्जी बैनामे निरस्त कर दिए गए।

60 लोगों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री

सोरांव के निगदिलपुर व बरई हरक गांव में स्थित भगवान श्रीआनंद बिहारी विराजमान राधाकृष्ण मंदिर के नाम की लगभग 100 बीघा जमीन की 60 लोगों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री करा ली गई थी। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से हुई तो तत्कालीन मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए थे। डीएम ने तत्कालीन सीआरओ तथा एसडीएम की जांच कमेटी गठित की थी।

फर्जी रजिस्ट्री लेखपाल, पूर्व प्रधान व भूमाफिया के नाम 

उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीडीसी चकबंदी और एसओसी चकबंदी के आदेश पर सभी फर्जी रजिस्ट्री खारिज कर दी गई। फर्जी रजिस्ट्री खारिज करने के बाद फिर भगवान का नाम खतौनी पर चढ़ गया। ये फर्जी रजिस्ट्री लेखपालों, पूर्व प्रधानों तथा स्थानीय भूमाफिया के नाम पर हुई थी।

फर्जीवाड़े की हो रही जांच 

लगभग 55 करोड़ रुपये कीमत की इस जमीन को लेकर अब अमलदरामद में खेल कर दिया गया। जो नंबर चढ़ना चाहिए था, उसके स्थान पर दूसरा नंबर चढ़ा दिया गया। यह गलती से हुआ अथवा किसी साजिश के तहत किया गया, इसकी जांच शुरू हो गई है। इसमें सोरांव के चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ जांच की जा रही है।

जमीन की रजिस्ट्री निरस्त : बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी 

इस बाबत बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री निरस्त करा दी गई है। चकबंदी अधिकारी सोरांव को नंबर दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया गया है, जो जल्द ही ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- भूमाफिया के नाम दो तालाबों की 24 बीघा जमीन कर दी, प्रयागराज के DM ने जांच को गठित की एसआइटी

यह भी पढ़ें- PDA बहुगुणा मार्केट और नेहरू कांप्लेक्स का बदलेगा स्वरूप, दुकानों को ध्वस्त कर 15-18 मंजिल बनेगा भवन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।