Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में गंगा का जलस्तर 60 सेमी व यमुना का बढ़ा 40 सेमी, माघ मेला कार्य बाधित, इस बार 10 दिन पहले शुरू होना है मेला

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 08 Nov 2025 02:52 PM (IST)

    प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में जलस्तर बढ़ने से माघ मेला के कार्यों में बाधा आ रही है। गंगा का जलस्तर 60 सेमी और यमुना का 40 सेमी तक बढ़ गया है ...और पढ़ें

    प्रयागराज में गंगा-यमुना के संगम में जलस्तर बढ़ा है, इससे माघ मेला कार्य बाधित हो गया है। जागरण

    प्रयागराज में गंगा-यमुना के संगम में जलस्तर बढ़ा है, इससे माघ मेला कार्य बाधित हो गया है। जागरण 

    HighLights

    1. -मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में बारिश के चलते बढ़ा नदियों का जलस्तर

    2. यमुना का जलस्तर 75 सेमी तो गंगा नदी का बढ़ गया 65 सेमी, अब घटेगा पानी 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा और यमुना में बेमौसम बाढ़ के चलते माघ मेला के कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। विशेष तौर पर पांटून पुलों के निर्माण में देरी की संभावना है। गंगा में पानी ज्यादा होने के चलते पांटून पुलों के निर्माण में दिक्कत होती है।

    अक्टूबर तक गंगा-यमुना में बनी थी बाढ़ की स्थिति

    अक्टूबर तक दोनों नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी थी। जलस्तर कम होने के बाद जमीन सूखने में ज्यादा समय लग रहा है। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश ने और दिक्कत बढ़ा दी। इसके कारण जमीन दलदली हो गई। अब दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से नई समस्या उत्पन्न हो गई है।

    इस बार 3 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा माघ मेला 

    इस बार माघ मेला तीन जनवरी 2026 से शुरू होगा। ज्यादातर वर्षों में माघ मेला 10 जनवरी के बाद ही शुरू होता था तो एक हफ्ते से लेकर 10 दिनों तक का अतिरिक्त समय मिल जाता था। दो दिन पहले ही मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मेला के सभी कार्यों को पूरा करने का 15 दिसंबर डेडलाइन निर्धारित किया है। अब नदियों का जलस्तर बढ़ने से माघ मेला की तैयारियां प्रभावित होने लगी हैं।

    MP में बारिश से केन-बेतवा का पानी यमुना में आ रहा

    सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता डीएन शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में बारिश होने के चलते केन और बेतवा तथा राजस्थान में चंबल नदी का पानी यमुना में आ रहा है। इसके कारण हमीरपुर में चार नवंबर को यमुना का जलस्तर एक मीटर से ज्यादा बढ़ गया है, जिससे अब बांदा में यमुना का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण ही प्रयागराज में शनिवार को 35 सेमी जलस्तर बढ़ गया। वहीं शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 40 सेमी बढ़ा था।

    खबरें और भी

    गंगा में इस समय 24500 क्यूसेक से ज्यादा पानी आ रहा है

    इसी तरह गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 60 सेमी तो शनिवार को पांच सेमी बढ़ा। गंगा में इस समय 24500 क्यूसेक से ज्यादा पानी आ रहा है तो यमुना में लगभग 42 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। इसके कारण पांटून पुलों का निर्माण नहीं शुरू हो सका है।

    स्नान घाटों के समतलीकरण के कार्य में भी बाधा

    स्नान घाटों के समतलीकरण के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो गई है। विद्युत विभाग और जल निगम के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि जहां पर जमीन सूखी है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है। नदियों का पानी घटने पर कार्यों में तेजी लाई जाएगी।