विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज की मुंडेरा व 6 उप मंडियां 26 लाख रुपये से चमकेंगी, कारोबारियों और किसानों को होगी सुविधा

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 06 Nov 2026 02:26 PM (IST)

प्रयागराज की मुंडेरा समेत छह उप मंडियों का 26 लाख रुपये से जीर्णोद्धार कार्य 70% पूरा हो गया है। इससे ...और पढ़ें

प्रयागराज की नवीन मंडी मुंडेरा। जागरण आर्काइव

प्रयागराज की नवीन मंडी मुंडेरा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मंडियों का 70 प्रतिशत काम पूरा, 20 नवंबर तक कार्य पूरा करने की तिथि निर्धारित

  2. मुंडेरा व फूलपुर, जारी, कोरांव, सिरसा, लेड़ियारी, जसरा उप मंडियों का दयनीय हाल था

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नवीन मंडी स्थल मुंडेरा समेत जिले की छह उप मंडियों को चमकाने का कार्य चल रहा है। 70 प्रतिशत कार्य पूरा भी हो चुका है, जबकि शेष कार्य दीपावली बाद होगा। 20 नवंबर तक कार्य पूरा करने की तिथि निर्धारित की गई है।

जलभराव व गंदगी से किसान-कारोबारी परेशान थे

नवीन मंडी स्थल मुंडेरा समेत छह उप मंडी फूलपुर, जारी, कोरांव, सिरसा, लेड़ियारी व जसरा की हालत दयनीय हो गई थी। मुख्य गेट जहां जर्जर स्थिति में पहुंच गया था, वहीं भीतर की हालत और भी खराब थी। जगह-जगह फैली गंदगी और बजबजाती नालियाें से यहां के कारोबारी और किसान परेशान थे। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता था। साथ ही यहां बने कमरों की हालत भी बदहाल हो चली थी।

नवीन मंडी स्थल मुंडेरा को आठ लाख मिले

इसी को देखते हुए मंडी को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाए बनाने के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान 2026 शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके तहत नवीन मंडी स्थल मुंडेरा को आठ और उप मंडियों को तीन-तीन लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसके बाद यहां कार्य शुरू करा दिया गया था।

सड़क निर्माण भी होगा

मंडी सचिव के प्रशासनिक भवन समेत आढ़तियों की 300 दुकानों में रंगरोगन पूरा कर लिया गया है। मुंडेरा मंडी के गेट नंबर एक व दो में भी रंगरोगन का कार्य लगभग समाप्त हो गया है। वर्षों से एकत्र गंदगी को भी हटाया जा चुका है। शौचालयों, नालियों व पानी की टंकियों का निर्माण अभी शेष है, जिसे दीपावली बाद कराया जाएगा। वहीं, मंडी की जर्जर सड़कों का अलग से बजट निर्धारित किया गया है। उच्चाधिकारियाें ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है और नवंबर के अंतिम सप्ताह में यहां सड़क निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

रंगरोगन का कार्य पूरा

नवीन मंडी स्थल मुंडेरा के सचिव सुधांशु कुमार ने बताया कि मुंडेरा के साथ ही छह उप मंडियों में रंगरोगन का कार्य पूरा हो गया है। शौचालयों, पानी की टंकियों, नालियों का निर्माण दीपावली बाद शुरू होगा। निर्धारित तिथि से पहले सभी कार्य पूरा करा लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 14KG के सिलिंडर में सिर्फ 700 ग्राम गैस, 400 ग्राम के पैकेट में 40 ग्राम नमकीन कम मिला, घटतौली पर सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें- कूड़ा फेंकते ही कैद होगी तस्वीर, AI कैमरे बजाएंगे अलार्म और लगेगा जुर्माना; सफाई व्यवस्था बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।