विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जुटाकर रखे 10 लाख के आभूषण व नकदी चोरी, दशहरा मेला में छोला-चावल की दुकान लगाने गया था परिवार

Published: Sat, 04 Oct 2025 01:30 PM (IST)

प्रयागराज के नैनी में दशहरा मेले में छोला-चावल की दुकान लगाने गए गंगा प्रसाद केसरवानी के घर चोरी हो गई। ...और पढ़ें

प्रयागराज के नैनी में दशहरा मेले में दुकान लगाने गए परिवार की जमापूंजी चोरों ने उड़ा दी, बिखरा सामान। जागरण
प्रयागराज के नैनी में दशहरा मेले में दुकान लगाने गए परिवार की जमापूंजी चोरों ने उड़ा दी, बिखरा सामान। जागरण

संसू, नैनी (प्रयागराज)। दो वक्त की रोटी कमाने के लिए शुक्रवार को दशहरा मेले में छोला-चावल की दुकान लगाने गए परिवार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई। चोर दो लाख नगद समेत करीब 10 लाख के  आभूषण उठा ले गए। परिवार ने आभूषण बेटी की शादी के लिए बनवा कर रखा था।

घर में चोरी की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह तब हुई, जब वह परिवार के साथ दशहरा मेला से दुकान लेकर वापस लौटा। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची नैनी पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल करके लौट गई। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें- Allahabad High Court से संभल में मस्जिद पक्ष को झटका, मस्जिद व बरात घर ध्वस्तीकरण मामले में रोक लगाने से किया इन्कार

नैनी थाना क्षेत्र के चक रघुनाथ मुहल्ला निवासी गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ पिंटू केसरवानी शुक्रवार की रात परिवार के साथ दशहरा मेला में छोला-चावल की दुकान लगाने परिवार के सदस्यों के साथ गया था। वह रात को करीब दो बजे कुछ सामान लेने के लिए घर गया था। तब सब कुछ सामान्य था।

शनिवार सुबह पांच बजे जब वह मेला से दुकान लेकर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी के लाकर टूटे थे । जांच करने पर पता चला कि लाकर में रखे दो लाख रुपये और करीब 10 तोले सोने और चांदी के आभूषण गायब थे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एक विक्षिप्त प्रेमी की करतूत, युवती को बाइक में दुपट्टे से बांध 1 किमी घसीटा, लाख रुपये भी छीना, दो पर केस दर्ज

इस घटना से पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। गंगा प्रसाद केसरवानी ने रुंधे गले से बताया कि अगले वर्ष बेटी की शादी होनी है। इसके लिए आभूषण बनवा कर लाकर में रखा था। इसके चोरी होने से पूरा परिवार सदमे में है।

उधर चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी एकत्र हो गए थे। पीड़ित पिंटू केसरवानी ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।