विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: शूआट्स कुलपति आरबी लाल पर मतांतरण का एक और मुकदमा, बेटी से छेड़खानी का भी आरोप

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 06 Sep 2023 08:57 AM (IST)

Prayagraj News सैम हिग्गिनबाटम एग्रीकल्चर टेक्नालाजी एंड साइंस यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल के खिलाफ मतांतरण का एक और ...और पढ़ें

शूआट्स कुलपति आरबी लाल पर मतांतरण का एक और मुकदमा, बेटी से छेड़खानी का भी आरोप
शूआट्स कुलपति आरबी लाल पर मतांतरण का एक और मुकदमा, बेटी से छेड़खानी का भी आरोप

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: सैम हिग्गिनबाटम एग्रीकल्चर टेक्नालाजी एंड साइंस यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल के खिलाफ मतांतरण का एक और मुकदमा लिखा गया है। निष्कासित महिला कर्मचारी ने आरबी लाल के साथ नामजद अन्य आरोपितों पर अश्लील हरकत व बेटी से छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने एफआइआर लिखकर जांच और साक्ष्य जुटाने शुरू किए हैं। शुआट्स पदाधिकारियों पर फतेहपुर कोतवाली में भी पिछले साल मतांतरण का केस लिखा गया था।

मीरजापुर में चुनार इलाके की इस महिला का आरोप है कि 2011 में आरबी लाल के भेजे दो धर्म गुरुओं (पास्टर) ने उसे पति सहित स्कूल में नौकरी और घर का लालच देकर मतांतरण (धर्म परिवर्तन) करा दिया था। इसके बाद उसे पति व बच्चों सहित प्रयागराज में यीशू दरबार में लाकर आरबी लाल और विनोद बी लाल ने दोबारा मतांतरण कराया। उसे स्कूल में नौकरी दे दी गई।

अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

आरोप है कि 2020 में इलाज में लापरवाही के कारण उसके पति की मृत्यु हो गई। अब उस पर दबाव दिया जाने लगा कि वह लोगों को धर्म परिवर्तन कराए। उसने बात नहीं मानी तो आरबी लाल व विनोद बी लाल के स्कूल का सुपरवाइजर घूरपुर के हथिगन पुरवा खास का मोहम्मद रिजवान धमकाने लगा।

आ्ररोप है कि 22 अगस्त की रात रिजवान सहित तीन अन्य लोगों ने घूरपुर में क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल स्थित उसके कमरे में जबरन घुसकर जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया। नशे में उसकी दो बेटियों के साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश की गई। इसके बावजूद उसने दूसरे लोगों का मतांतरण कराने से मना किया तो उसे बच्चों समेत नौकरी व घर से बाहर निकाल दिया।

धमकाया कि किसी से कुछ बताया तो मार दिया जाएगा। थानाध्यक्ष घूरपुर संजीव चौबे ने बताया कि लाल बंधुओं, राजकरन, रिजवान व तीन अज्ञात के खिलाफ मतांतरण, पाक्सो, अश्लील हरकत की धाराओं में केस लिखा गया है।