विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- भारत के खिलाफ अमेरिकी कूटनीति कभी सफल नहीं होगी, PM मोदी इसमें माहिर हैं

Published: Tue, 01 Jul 2025 06:51 PM (IST)

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि अमेरिका की नीति देशों को लड़ाने की है जिसमें जनकल्याण का ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी कूटनीति में माहिर, अमेरिका नहीं होगा सफल : निश्चलानंद।
प्रधानमंत्री मोदी कूटनीति में माहिर, अमेरिका नहीं होगा सफल : निश्चलानंद।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अमेरिका की नीति एक-दूसरे को लड़ाने वाली है। वह एक देश को दूसरे से लड़वाकर अपना हित साधता है। उसमें जनकल्याण का भाव नहीं होता। भारत के खिलाफ अमेरिका कितनी भी कूटनीति कर ले, वह कभी सफल नहीं होगा।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कूटनीति में माहिर हैं। वह हर दांव का जवाब देने में सक्षम हैं। उक्त बातें पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कही। वह मंगलवार को शिवगंगा आश्रम में हिंदू राष्ट्र के प्रभाव को लेकर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र्र बनाने के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा। सिर्फ अपनी पेटपूजा तक सीमित रहने से काम नहीं चलेगा। हर सनातनी को स्वयं के बजाय राष्ट्र व धर्महित पर चिंतन करते हुए उसके लिए योगदान देना चाहिए। कुछ लोग पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर अपने को गौरवांवित महसूस करते हैं।

यह मार्ग पतन वाला है। उन्हें नहीं मालूम की भारत की संस्कृति को बड़ी तेजी से विदेश के लोग अपना रहे हैं। गुरुजनों से लेकर माता-पिता की सेवा करना ही हमारी प्राचाीन संस्कृति है। इस अवसर पर शंकराचार्य के निजी सचिव स्वामी निर्विकल्पानंद, सरस्वती, प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी, हृषिकेश ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।