विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में पड़ोसियों का हाईवोल्टेज ड्रामा... घर में घुसकर मारा-पीटा, युवक के होंठ तक काट दिए

Published: Thu, 29 May 2025 06:49 PM (IST)

Prayagraj News | प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में रामचंद्र यादव ने पड़ोसियों पर उनके बेटे सत्यम यादव के साथ ...और पढ़ें

मारपीट के दौरान युवक के होंठ को काटकर जमीन पर गिराया चार पर मुकदमा।
मारपीट के दौरान युवक के होंठ को काटकर जमीन पर गिराया चार पर मुकदमा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के बड़ौरा निवासी रामचंद्र यादव पुत्र मेवा लाल का आरोप है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। जिसके कारण उनके लड़के सत्यम यादव को पड़ोसियों ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट घायल कर दिया।

वही आरोप है कि राज यादव पुत्र फूलचंद यादव ने सत्यम यादव के होंठ को काटकर जमीन पर गिरा दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व गाली गलौज तथा धमकी के आरोप में राज यादव पुत्र फूलचंद, शुभम यादव पुत्र देवेंद्र व विभु यादव पुत्र रामदुलार तथा फूलचंद यादव पुत्र मेवा लाल निवासी गण बड़ौरा मऊआइमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।