Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे की हत्या के बाद विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन कर माफी थी मांगी, प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:54 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के करेली में एक पिता ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म ...और पढ़ें

    प्रयागराज में पुत्र के हत्यारोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    प्रयागराज में पुत्र के हत्यारोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    HighLights

    1. करेली में मां से अवैध संबंध के शक में पिता ने बेटे को मार डाला, वारदात ने झकझोरा

    2. पति से झगड़े के बाद पत्नी चली गई थी मायके, पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में दिलों को झकझोर देने और रिश्तों को शर्मसार करने वाली  घटना ने रिश्तों को एक बार फिर तार-तार कर दिया। करेली में मां से अवैध संबंध के शक में पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद घर से फरार हो गया। हत्या के बाद उसने विंध्यवासिनी मंदिर में जाकर दर्शन किया और माफी भी मांगी।

    शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग हतप्रभ रह गए। करेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अवैध संबंध के शक में बेटे को मारने की बात स्वीकार की है। कहा कि उसकी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। 

    बताया गया है कि करेली थाना क्षेत्र के चाट वाली गली मुहल्ले निवासी गिरीश उर्फ पप्पू जायसवाल सब्जी बेचने का काम करता था। साथ में बड़ा बेटा 20 वर्षीय प्रियांशु भी रहता था जो जूस बेचने का काम करता था। उसी घर में पत्नी रंजना और नाबालिग बेटे अंशु व आर्यन भी रहते हैं। कहा गया है कि शुक्रवार रात रंजना और पप्पू के बीच झगड़ा हुआ। तब रंजना अपने मायके मीरापुर चली गई।

    रात को प्रियांशु अपने छोटे भाइयों के साथ कुछ दूर मकान की छत पर सो रहा था। आरोप है कि भोर में करीब पांच बजे पप्पू ने बड़े बेटे प्रियांशु के सिर पर लोहे के जूसर और वजनदार वस्तु से हमला कर दिया। घायल होने पर नीचे के कमरे में लाया और बेरहमी से मार डाला। फिर मकान में बाहर से ताला लगाकर भाग गया।

    खबरें और भी

    शनिवार सुबह करीब आठ बजे छत पर सो रहे भाई नीचे आए तो कमरे में खून से लथपथ लाश देख घबरा गए। मां को फोन किया तो उसने पुलिस को बताया। थोड़ी ही देर में पुलिस और मां रंजना वहां पहुंची तो भीतर की हालत देख दंग रह गई। पूछताछ में पता चला कि पप्पू अपने ही बेटे पर मां से अवैध संबंध होने का संदेह करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात झगड़ा भी हुआ था।

    हत्या का कारण भी यही है। तब पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ भी हतप्रभ रह गई। पत्नी रंजना की तहरीर पर उसके पति पप्पू के खिलाफ करेली पुलिस ने हत्या का मुकदमा कायम किया। थानाध्यक्ष करेली आशीष सिंह ने दारोगा रमेश के साथ घेरेबंदी करके शाम को आरोपित को दबोच लिया।

    पत्नी से अवैध संबंध के शक में पिता ने अपने बेटे की हत्या की है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे पकड़ लिया गया है। पूछताछ में आरोपित ने अवैध संबंध के शक में घटना किए जाने की बात स्वीकार की है।
    - मनीष शांडिल्य, डीसीपी सिटी