Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    माफिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा की एक और लाखों रुपये की प्रापर्टी होगी कुर्क, अपराध से अर्जित की है संपत्ति

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:02 AM (IST)

    प्रयागराज पुलिस माफिया दिलीप मिश्रा की अपराध से अर्जित एक और संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। राजस्व विभाग के सत्यापन के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत ...और पढ़ें

    माफिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा। जागरण आर्काइव

    माफिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. प्रयागराज पुलिस ने दिलीप मिश्रा की संपत्ति को कर लिया है चिह्नित

    2. गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कुर्की की कार्रवाई।

    3. संपत्ति का राजस्व विभाग भी करेगा सत्यापन गैंग्सटर एक्ट में कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया, हिस्ट्रीशीटर, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा की एक और प्रापर्टी कुर्क की जाएगी। अपराध से अर्जित संपत्ति को पुलिस ने चिह्नित किया है। उसे गैंग्सटर एक्ट के तहत जब्त की जाएगी। इसको लेकर पुलिस की ओर से कवायद तेज की गई है। चिन्हित संपत्ति का सत्यापन राजस्व विभाग से भी कराया जा रहा है। वहां से रिपोर्ट मिलने पर पत्रावली तैयार करते हुए कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

    फतेहगढ़ जेल में बंद है दिलीप मिश्रा 

    बताया गया है कि छह साल पहले औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी माफिया दिलीप मिश्रा के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया था। इस मुकदमे की विवेचना नैनी पुलिस की ओर से की जा रही है। दिलीप मिश्रा मौजूदा समय में फतेहगढ़ जेल में बंद है।

    पिछले दिनों नैनी में 43 लाख का मकान कुर्क किया था 

    कुछ दिन पहले पुलिस ने छिवकी के पास स्थित 43 लाख रुपये के मकान को गैंग्सटर एक्ट के तहत कुर्क किया था। पुलिस का कहना है कि मुकदमे की विवेचना के दौरान यमुनापार में अपराध से अर्जित एक और प्रापर्टी का पता चला है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। उस प्रापर्टी के बारे में राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। वहां से रिपोर्ट मिलने पर संपत्ति को गैंग्सटर एक्ट के तहत जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

    माफिया की 11 प्रापर्टी जब्त की जा चुकी है

    यह भी कहा गया है कि पूर्व में जब्त किए मकान का नक्शा पास है या नहीं। इसके संबंध में विकास प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है, ताकि अवैध निर्माण होने पर ढहाया जा सके। इससे पहले भी दिलीप की 11 प्रापर्टी को जब्त किया जा चुका है। लाज को ढहाने की कार्रवाई भी हो चुकी है।

    खबरें और भी