विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में 24 सितंबर को होगा रोजगार महोत्सव, 3000 से ज्यादा पदों पर होगी डायरेक्ट भर्ती

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 09:24 AM (IST)

प्रयागराज में 24 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 20 निजी कंपनियां 3000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 24 सितंबर को प्रयागराज में रोजगार महोत्सव का आयोजन।

  2. 20 निजी कंपनियां 3000 से अधिक पदों पर करेंगी भर्ती।

  3. 18-35 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर करें पंजीकरण।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 24 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार महोत्सव सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियां अभ्यर्थियों का सीधे चयन करेंगी। कंपनियों में विभिन्न पदों पर 3000 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती प्रस्तावित है।

चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पालीटेक्निक, बीटेक और एमबीए उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

लाने होंगे ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। मेले में प्रतिभाग करते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अंकपत्रों तथा जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।

सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 में नए सिक्स लेन पुल से सीधे शहर रोडवेज बस एंट्री, प्रयागराज में श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत