Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में देह व्यापार रैकेट का राजफाश, पुलिस की छापेमारी में 3 युवतियों समेत 5 लोग पकड़े गए

    By RAJENDRA PRASAD YADAVEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 04 Jan 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने कीडगंज इलाके में एक मकान पर छापा मारकर 3 युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गु ...और पढ़ें

    प्रयागराज में सेक्स रैकेट का राजफाश, कीडगंज पुलिस की छापेमारी में पांच लोग पकड़े गए हैं।

    प्रयागराज में सेक्स रैकेट का राजफाश, कीडगंज पुलिस की छापेमारी में पांच लोग पकड़े गए हैं।

    HighLights

    1.  कीडगंज मुहल्ले के एक मकान में चल रहा था 'काला खेल'

    2. इंस्पेक्टर ने कहा- पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज।  आस्था और शिक्षा की नगरी प्रयागराज में देह व्यापार का काला खेल चल रहा था। इसकी किसी को कानोकान खबर भी नहीं थी कि यह कब से चल रहा है। हालांकि रविवार को देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने राजफाश किया। इस दौरान छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तारी भी की है। 

    कीडगंज क्षेत्र स्थित एक मकान में चल रहे देह व्यापार की जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी की। पांच लोगों को यहां से पकड़ा गया है, जिसमें तीन युवतियां हैं। सभी से पुलिस पूछताछ में जुटी है। अभी इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

    कीडगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। यहां मकान उन्होंने किराए पर दे रखा है। रविवार दोपहर कीडगंज पुलिस को सूचना मिली कि मकान में कुछ गलत गतिविधियां चल रही हैं। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान से तीन युवतियों समेत पांच लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

    कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि मकान में देह व्यापार चल रहा था। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि पकड़े गए लोगों से अभी पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- परिषदीय स्कूलों में वर्ष 2026 में 33 दिन अवकाश घोषित, छह दिन छुट्टियां मिलेंगी कम, कारण भी जान लें

    यह भी पढ़ें- B. El. Ed Training : यूपी में अब इंटर पास चार वर्षीय बीएलएड से बन सकेंगे शिक्षक, बंद होगा दो वर्षीय D.El.Ed