विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सिक्स लेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू, इस दिन से दौड़ेगी गाड़ियां; लखनऊ-अयोध्या जाना होगा आसान

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:39 PM (IST)

प्रयागराज में स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बन रहे 9.800 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है।

सिक्स लेन पुल पर लोड टेस्टिंग के दौरान खड़े डंपर

सिक्स लेन पुल पर लोड टेस्टिंग के दौरान खड़े डंपर

HighLights

  1. प्रयागराज सिक्सलेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू हुई।

  2. 15-20 नवंबर से एक लेन पर आवागमन संभव।

  3. लखनऊ-अयोध्या की यात्रा अब होगी सुगम।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में आवागमन सुगम बनाने के लिए स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बन रहे 9.800 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है। परीक्षण के दौरान पुल पर 25 से 30 भारी वाहनों को एक साथ खड़ा कर उसकी क्षमता और मजबूती की जांच की जा रही है।

10 से 15 दिनों तक लोड टेस्टिंग किया जाएगा। लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरा होने के बाद 15 से 20 नवंबर तक पुल की एक लेन पर आवागमन शुरू किया जाएगा। प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले लेन पर आवागमन पहले शुय किया जाएगा। उसके एक माह बाद यानि 15 दिसंबर से दोनों लेन पर नियमित रूप से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

1947 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से लखऊन, अयोध्या, प्रतापगढ़ आने और जाने की राह आसान होगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट मैनेजर नुसरतुल्लाह ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। मार्ग प्रकाश की टेस्टिंग आठ सितंबर को की जा चुकी है। अब लोड टेस्टिंग की जा रही है 10 नवंबर तक इसकी भी टेस्टिंग पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मूर्ति विसर्जन के दौरान टोंस नदी में डूबे चाचा-भतीजा, दोनों की मौत से मातम पसरा

नंबर गेम

  • 9.800 मीटर सिक्स लेन पुल की लंबाई है।
  • 1947 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हो रही है।
  • 16 फरवरी 2021 से पुल का निर्माण शुरू हुआ था।
  • 67 पिलर पुल के लिए बनाए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।