Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के SRN अस्पताल के 20 डॉक्टर निलंबित, 3 दिन हड़ताल और बवाल के बाद बड़ी कार्रवाई; वकीलों का धरना समाप्त

    By Amerdeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 22 May 2026 02:19 PM (IST)

    प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में तीन दिन की हड़ताल और बवाल के बाद 20 डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद वकीलों का धरना सम ...और पढ़ें

    प्रयागराज में आंदोलनरत वकीलों का धरना समाप्त हो गया है, पुलिस अधिकारियों संग अधिवक्ता। जागरण

    प्रयागराज में आंदोलनरत वकीलों का धरना समाप्त हो गया है, पुलिस अधिकारियों संग अधिवक्ता। जागरण

    HighLights

    1. निलंबित होने वाले डॉक्टरों में 10 जूनियर और शेष सीनियर रेजिडेंट आर्थो विभाग के हैं

    2. डॉक्टरों का धरना जारी, एसआरएन की व्यवस्था ठप, भड़क सकता है आक्रोश, प्रशासन अलर्ट

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन हॉस्पिटल) में तीन दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल और बवाल के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर वीके पांडे ने घटना की जांच समिति की संस्तुति के बाद ट्रामा सेंटर के 20 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।

    ये डॉक्टर हुए निलंबित 

    निलंबित होने वाले डॉक्टरों में 10 जूनियर और शेष सीनियर रेजिडेंट आर्थो विभाग के हैं। बताया गया है महिला वकीलों से मारपीट के दौरान यही डाक्टर ड्यूटी पर तैनात थे। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉक्टर मोहित जैन और जांच समिति के सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप चौरसिया ने बताया कि जांच अभी चल रही है। डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद भी यह देखा जाएगा की किसकी क्या गलती थी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

    srn hospital patient

    वकीलों का धरना-प्रदर्शन समाप्त 

    वहीं इस कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा ठंडा पड़ गया और उनका धरना-प्रर्दशन समाप्त हो गया। वहीं डॉक्टर अभी काम पर नहीं लौटे हैं और वे अस्पताल परिसर में समूह में खड़े हैं। इस कार्रवाई के बाद डॉक्टर काम पर लौटेंगे या नहीं, इस पर अभी संशय है।

    Prayagraj srn hospital patients in troubled

    प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार

    माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद डॉक्टरों का गुस्सा भड़क भी सकता है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने पर विचार कर रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 3 घायल

    यह भी पढ़ें- UP Board : एक विषय में फेल हैं तो अब कंपार्टमेंट परीक्षा दीजिए, इंप्रूवमेंट नहीं; व्यवस्था में बड़ा बदलाव करेगा बोर्ड