विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के हाथी पार्क में बढ़ेगा बच्चों का मनोरंजन, एक की जगह तीन हाथियों की आकृतियां लगेंगी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 23 Oct 2026 04:25 PM (IST)

प्रयागराज के सुमित्रानंदन पंत बाल उद्यान (हाथी पार्क) में बच्चों के मनोरंजन के लिए हाथियों की आकृतियों की संख्या एक ...और पढ़ें

प्रयागराज का सुमित्रानंदन पंत हाथी पार्क। जागरण

प्रयागराज का सुमित्रानंदन पंत हाथी पार्क। जागरण

HighLights

  1. 10 से 15 दिनों में हाथी की आकृति लगाने की शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

  2. पीडीए सुमित्रानंदन पंत बाल उद्यान (हाथी पार्क) को आकर्षक बनाएगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सुमित्रानंदन पंत बाल उद्यान (हाथी पार्क) में बच्चों को अब मनोरंजन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) पार्क को आकर्षक बनाने के लिए हाथियों की आकृतियों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। कई दशक से पार्क में हाथी की केवल एक आकृति लगी है, जिसे अब बढ़ाकर तीन किया जाएगा।

पार्क में बच्चों के लगेंगे झूले

इसके अलावा प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से पार्क में झूले भी लगाए जाएंगे। इससे पार्क की सुंदरता बढ़ने के साथ बच्चों के लिए नया आकर्षण भी तैयार होगा। 10 से 15 दिनों में हाथी की दो आकृति लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अधिक आकर्षक होगा हाथी पार्क 

पीडीए की ओर से संचालित इस पार्क को बेहतर तरीके से संवारने की तैयारी की जा रही है। हाथी पार्क में बड़ी संख्या में बच्चे अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में हाथियों की नई आकृतियां लगने से बच्चों को मनोरंजन का एक और विकल्प मिलेगा। साथ ही, पार्क में आने वाले परिवारों के लिए यहां का माहौल पहले से अधिक आकर्षक बनाने में मदद मिलेगी।

फोटो सेशन भी कर सकेंगे 

पार्क में लंबे समय से हाथी की एक ही आकृति होने के कारण बच्चों के मनोरंजन के विकल्प सीमित थे। अब दो नई आकृतियां लगाए जाने से बच्चों को अलग-अलग हाथियों के साथ खेलने और तस्वीरें खिंचवाने का अवसर मिलेगा। इससे पार्क की पहचान और आकर्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी 

पीडीए की इस कार्य को जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। पीडीए के सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि हाथियों की आकृतियां लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद आकृतियां लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- नो डॉग जोन से अस्पतालों व पार्कों तक आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में जी रहे संगम नगरी के बाशिंदे

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 10 किमी लंबे सिक्स लेन पुल पर जाम और हादसों पर रहेगी नजर, सर्विलांस से की जाएगी ब्रिज की निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।