विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो वर्ष से था प्रेम संबंध, शादी से मना किया तो किशोरी ने बात नहीं की, घर पहुंचे युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

Published: Sat, 04 Oct 2025 06:09 PM (IST)

प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार युवक ने ...और पढ़ें

प्रयागराज में शादी से इनकार करने वाले युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
प्रयागराज में शादी से इनकार करने वाले युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शादी का झांसा देकर एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर कौंधियारा पुलिस ने विकास कुमार नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए जेल भेज दिया।

कौंधियारा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का अपने घर के पास रहने वाले विकास कुमार से करीब दो वर्ष से प्रेम संबंध था। दो अक्टूबर को किशोरी अपने स्वजन के साथ कौंधियारा थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विकास ने उससे शादी करने की बात कही थी, जिस कारण वह उससे प्रेम करती थी। उसने उसे मोबाइल भी दिया था, जिससे वह बातचीत करती थी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जनपद न्यायालय परिसर में अपनी सीट पर बैठै थे अधिवक्ता, अचानक हालत बिगड़ने से हुई मौत, साथी वकीलों में शोक का माहौल

उसने बताया कि कई बार घर से बाहर बुलाकर विकास ने शारीरिक संबंध भी बनाए। इधर लगभग एक माह पूर्व उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने विकास से बातचीत बंद कर दिया। उसके द्वारा दिए गए माेबाइल को भी तोड़ दिया। इससे विकास आक्रोशित हो गया।

यह भी पढ़ें- बुखार से तप रहे 2 वर्षीय मासूम को चिकित्सक ने लगाया इंजेक्शन, कुछ देर बाद हुई मौत, रीवा राजमार्ग किया जाम

आरोप है कि 23 सितंबर को देर रात एक बजे वह चोरी से घर में घुस आया। उसके कमरे में पहुंचकर मुंह दबाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच घरवाले जगे तो वह भाग निकला। पूरी बात स्वजन को बताई, जिस पर एक बार फिर उससे शादी करने की बात कही गई, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने दो अक्टूबर को तहरीर दिया था, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित विकास कुमार की तलाश की जा रही थी और शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।