Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के चढ़ावे में मिले नकली नोट, NIA ने शुरू की जांच

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 08:10 PM (IST)

    प्रयागराज के श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के दानपात्रों में 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट मिले हैं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के दानपात्रों में नकली नोट मिले।

    2. बैंक में जमा करते समय मशीन ने नकली नोटों की पहचान की।

    3. एनआईए ने मामले की जांच शुरू की, एफआईआर दर्ज होगी।

    ज्ञानेंद्र सिंह, प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के अलग-अलग दानपात्रों में नकली नोट मिले हैं। पांच सौ का एक, दो सौ के पांच तथा सौ के तीन नकली नोट मिले हैं। मंदिर प्रबंधन के विवाद के बाद 20 मार्च 2024 को न्यायालय ने डीएम प्रयागराज को मंदिर का रिसीवर बनाया था।

    मंदिर में चढ़ावे की राशि तथा खर्च को लेकर वर्ष 2020 से विवाद शुरू हुआ था। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में चढ़ावे की धनराशि में हिस्सा और वर्चस्व की लड़ाई सामने आई थी। चार वर्ष तक अदालत में सुनवाई चली। न्यायालय के निर्देश पर अब जिला प्रशासन के रिसीवर ही मंदिर प्रबंधन देख रहे हैं।

    गिनती के दौरान मशीन ने की नकली नोटों की पहचान

    मंदिर में चढ़ावा की धनराशि हर माह ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले दो वर्षों के 24 दान पात्र अभी सील रखे हुए हैं, जिनमें चढ़ावे की राशि की गिनती अभी नहीं हो सकी है। अब तक जनवरी, फरवरी व मार्च 2026 के छह दान पात्रों के चढ़ावे की ही गिनती हुई है। इसमें 13 लाख रुपये मिले, जिन्हें बैंक में जमा करा दिया गया है।

    ये पैसे जब बैंक में जमा कराए गए तो गिनती के दौरान मशीन ने नकली नोटों की पहचान कर ली, जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने एडीएम आपूर्ति को इसकी जानकारी दी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रिसीवर का अधिकार एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा को दिया है।

    खबरें और भी

    एडीएम की रिपोर्ट पर एनआइए ने इसकी जांच शुरू कर दी है। नकली नोटों के पाए जाने पर अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। एनआइए के अधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधा है। नकली नोटों की स्क्रीनिंग भी की है। मंदिर के नामित रिसीवर विजय शर्मा ने बताया कि जांच एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में अतीक के गुर्गों का आतंक, भूमि विवाद में फल विक्रेता को मारी गोली