विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में एयरपोर्ट के पास बनेगा 500 बेड का 5 मंजिला वर्किंग वूमेन हॉस्टल, खर्च होंगे 45 करोड़

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:25 PM (IST)

प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं के लिए एयरपोर्ट के पास 45 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 500 बेड का पांच मंजिला वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनेगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. प्रयागराज में 500 बेड का वर्किंग वूमेन हॉस्टल स्वीकृत।

  2. 45 करोड़ से अधिक लागत, एयरपोर्ट के पास निर्माण।

  3. महिलाओं को सुरक्षित, किफायती आवास मिलेगा, टेंडर प्रक्रिया शुरू।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कामकाजी महिलाओं को शहर में सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट के पास चार एकड़ जमीन पर 500 बेड का वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जाएगा। 45 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल को कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। इससे नौकरीपेशा महिलाओं को रहने के लिए मकान या कमरा तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें कम कीमत पर बेहतर स्थान पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

वर्किंग वूमेन हॉस्टल का भवन पांच मंजिला होगा। इसमें 500 महिलाओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन में लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। हास्टल बनने से शहर में नौकरी करने वाली उन महिलाओं को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें किराये पर सुरक्षित और सुविधाजनक आवास तलाशने में परेशानी होती है।

टेंडर प्रक्रिया शुरू, जल्द शुरू होगा निर्माण

हॉस्टल निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को दी गई है। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया मे और तेजी आएगी। सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर सीडी मिश्रा के अनुसार, हास्टल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे पूरा करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

कामकाजी महिलाओं को मिलेगा लाभ

शहर में रोजगार के लिए आने वाली महिलाओं के सामने सुरक्षित और किफायती आवास की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती होती है। निजी आवासों का किराया अधिक होने के कारण उनकी आय का बड़ा हिस्सा रहने पर खर्च हो जाता है।

ऐसे में 500 बेड का यह हॉस्टल तैयार होने से महिलाओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर रहने की सुविधा मिल सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 654 करोड़ रुपये से बनेगा ग्रीनफील्ड लग्जरी होटल, 'ताज गेटवे' ब्रांड करेगा संचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।