Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में बनेंगे छह फ्लाईओवर, सबसे बड़ा महर्षि भरद्वाज से लोक सेवा आयोग चौराहा तक बनेगा; जाम से मिलेगा छुटकारा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 07 Jul 2026 01:01 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए छह नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिसका अनुमोदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। सबसे लंबा फ्लाईओवर म ...और पढ़ें

    प्रयागराज में ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ने छह फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दी।

    प्रयागराज में ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ने छह फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दी।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया फ्लाईओवरों का अनुमोदन

    2. सेतु निगम ने प्रस्ताव तैयार करके शासन को पूर्व में भेजा था

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में जाम की समस्या सबसे जटिल होती जा रही है। जाम की समस्या से लाेगों को छुटकारा दिलाने और संगम नगरी की रहा आसान करने के लिए आने वाले कुछ महीनों में छह फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। 6 जुलाई को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेतु निगम की ओर से तैयार किए गए इस प्रस्ताव का अनुमाेदन लोक निर्माण विभाग की बैठक में किया।

    फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 2500 मीटर होगी

    शहर में सबसे लंबा फ्लाईओवर महर्षि भरद्वाज चौराहा से लोक सेवा आयोग तक बनाया जाएगा। दोनों चौराहों को जोड़ने वाले इस फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 2500 मीटर होगी। इस रास्ते में पड़ने वाले स्कूल के सामने जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही इस रूट पर सुबह और शाम को सरकारी कार्यालय के कर्मियों, हाई कोर्ट जाने-आने वाले अधिवक्ताओं आदि की भीड़ अधिक रहती है।

    इन स्थानों पर भी बनेगा फ्लाईओवर 

    इसके अलावा कलश चौराहा से लोकसेवा आयोग चौराहा तक 2000 मीटर लंबा दूसरा फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन चौराहा, मेडिकल चौराहा और लक्ष्मी टाकिज के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

    सेतु निगम बनवाएगा फ्लाईओवर

    वहीं  सिविल लाइंस में लोकसेवा आयोग व हनुमत निकेतन, कटरा में कचहरी रोड, महर्षि भरद्वाज चौराहा, मलाकराज में मेडिकल चौराहा तथा रामबाग चौराहा के आस-पास जाम की समस्या अधिक है। इसे देखते हुए सेतु निगम ने नए फ्लाईओवर का निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज मंडल को तोहफा, 16015 करोड़ की 3093 परियोजनाओं को दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेनों में बड़ा बदलाव : 500 कोचों में बदलेंगे स्वचालित दरवाजे, बेहतर और GPS सिस्टम, सफर सुरक्षित व सुगम होगा