Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई और दिल्ली-नोएडा की तरह गगनचुंबी इमारत प्रयागराज में बनेगी, PDA एयरो सिटी टाउनशिप में बनाएगा 40 मंजिल की बिल्डंग

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:35 PM (IST)

    प्रयागराज में मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर गगनचुंबी इमारतें बनेंगी, जहाँ पीडीए एयरो सिटी टाउनशिप में 40-50 मंजिला भवन बनाएगा। इस 500 हेक्टेयर की टाउनशिप ...और पढ़ें

    प्रयागराज में गगनचुंबी इमारत बनेगी, पीडीए की योजना है। जागरण आर्काइव

    प्रयागराज में गगनचुंबी इमारत बनेगी, पीडीए की योजना है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. एयरपोर्ट रोड के पास विकसित होगी टाउन सिटी

    2. 100 मीटर से अधिक ऊंचाई के बनेंगे अपार्टमेंट

    3. टाउनशिप के लिए 100 करोड़ की पहली किस्त जारी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुंबई, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद आदि शहरों की गगनचुंबी इमारतें सबको आकर्षित करती हैं। जो ऊंचाई के साथ वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इसी तर्ज पर अगले कुछ वर्षों में प्रयागराज में भी गगनचुंबी इमारतों का निर्माण प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरो सिटी टाउनशिप में कराएगा। इस टाउनशिप में 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली इमारतें बनाई जाएगी। ग्रुप हाउसिंग के तहत 40 से 50 मंजिल का भवन निर्माण किया जाएगा।

    टाउन सिटी के लिए 100 करोड़ की पहली किस्त जारी 

    शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत पीडीए 500 हेक्टेयर में टाउन सिटी विकसित करने की योजना तैयार किया है। इस टाउन शिप को विकसित करने की रूप रेखा पीडीए की ओर से तैयार कर ली गई है। शासन की ओर से पिछले महीने 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है।

    दो माह में टाउनशिप का भूमि पूजन होगा  

    50 हेक्टेयर से अधिक जमीन भी मिल गई है जल्द ही तहसील स्तर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टाउनशिप के लिए दो माह के भीतर भूमि पूजन करने की योजना है। एयरो सिटी में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री की जाएगी। इसका दायरा 50 वर्ग मीटर से लेकर ढाई हजार वर्ग मीटर के आसपास रहेगा। एयराे सिटी में 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले भवनों का निर्माण किया जाएगा। टाउनशिप में भूखंडों की कीमत 30 से 32 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की जा सकती है। 

    एयरो सिटी में 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले भवनों का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा।
    - ऋषिराज, पीडीए उपाध्यक्ष।

    खबरें और भी