Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में छह माह में एक ही तरीके से दो किशोरियों की हत्या, प्रेम संबंध में दोनों वारदात यमुनापार इलाके में हुईं

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 08 May 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में प्रेम संबंधों के चलते दो किशोरियों की हत्या के दो समान मामले सामने आए हैं। दोनों ही वारदातों में शादी का दबाव बनाने ...और पढ़ें

    प्रयागराज के यमुनापार इलाके में पिछले छह माह में एक ही तरह दो किशोरियों की हत्या की गई है।

    प्रयागराज के यमुनापार इलाके में पिछले छह माह में एक ही तरह दो किशोरियों की हत्या की गई है।

    HighLights

    1. शादी का दबाव बनाने पर घरवालों से मिलवाने की कही थी बात

    2. थरवई में सैन्यकर्मी व मऊआइमा में इंटर के छात्र ने की वारदात

    राजेंद्र यादव, प्रयागराज। प्रेम संबंध में अक्सर हत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन यमुनापार के मऊआइमा क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या ने छह माह पहले की वारदात को ताजा कर दिया। छह माह पहले थरवई क्षेत्र में सैन्यकर्मी ने भी अपनी प्रेमिका को ठीक इसी प्रकार मार डाला था। शादी की जिद करने पर अपने घरवालों से मिलवाने के बहाने ले गया और फिर चाकू से मारकर हत्या कर दी थी।

    सैन्यकर्मी ने किशोरी की हत्या कर जंगल में दफनाया शव

    थरवई थानां क्षेत्र के कुसुंगुर गांव निवासी सैन्यकर्मी दीपक कुमार को पिछले वर्ष 17 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसने सोरांव क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर शव को थरवई के लखरावां गांव स्थित जंगल में दफन कर दिया था। कक्षा 11 में पढ़ने वाली किशोरी कैंट क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती थी। इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती दीपक से हुई थी।

    शादी का दबाव बनाने पर हत्या की रची साजिश 

    नवंबर में जब दीपक की शादी तय हुई तो किशोरी आक्रोशित हो गई थी। उसने दीपक से कहा कि वह उससे शादी करें, अन्यथा वह मुकदमा लिखा देगी। इससे घबराए दीपक ने उसे ट्रैफिक चौराहे के पास बुलाया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर उसे राजकीय उद्यान शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क ले आया। कटरा से बड़ा चाकू खरीदा। इसके बाद अपने स्वजन से मिलवाने की बात कहते हुए उसे साथ ले गया। दीपक ने अपने घर के पास ही लखरावां स्थित जंगल में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 

    बहरिया के किशोर ने प्रेमिका की हत्या की थी 

    ठीक इसी प्रकार बहरिया इलाके के रहने वाले किशोर ने सरायइनायत क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका की भी हत्या की। फर्क बस इतना था कि सैन्यकर्मी ने अपनी प्रेमिका के शव को दफनाया था, जबकि किशोर ने प्रेमिका की लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके पहले दोनों बाइक से प्रेमिका को शहर में घुमाते हुए राजकीय उद्यान शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क ले गए थे। यहां घंटों बातचीत करते हुए शाम होने का इंतजार कर रहे थे। घरवालों से मिलवाने की बात कहकर ही अपने साथ ले गए थे और वारदात को अंजाम दिया था।

    खबरें और भी

    पकड़े गए आरोपित ने पुलिस को किया गुमराह

    सरायइनायत पुलिस ने किशोरी की हत्या के मामले में जिस आरोपित को गिरफ्तार किया है, वह 22 अप्रैल को ही पुलिस के शिकंजे में आ गया था। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई थी। यहां घंटों पूछताछ के बाद वह प्रेम संबंध होने की बात तो कबूल करता रहा, लेकिन किशोरी कहां गई, इस बारे में कुछ नहीं बताया था। मोबाइल फोन से वाट्सएप चैट व कालिंग डिलीट कर दिया था। नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने उस पर अधिक दबाव नहीं बनाया था और उसे छोड़ दिया था, लेकिन उस पर नजर रखी जा रही थी। हालांकि, 22 अप्रैल को उसे पकड़ने की बात को लेकर कोई पुलिस अधिकारी साफ तौर पर नहीं बोल रहे हैं।

    सहपाठी छात्रा से बोला- किसी को मत बताना

    20 अप्रैल को किशोरी लापता हुई तो दूसरे दिन उसकी मां ने सरायइनायत थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें अारोपित किशोर के साथ ही एक किशोरी भी शामिल थी। गुरुवार को पूरे मामले का राजफाश होने के बाद पुलिस किशोरी को थाने ले आई। यहां महिला दारोगा ने उससे पूछा तो उसने बताया कि जिस स्कूल में वह पढ़ती है, वहीं आरोपित पर पढ़ता है। दोनों इंटर के छात्र हैं। 20 अप्रैल को आरोपित ने उसे फोन किया और बाेला कि प्रेमिका को वह शहर ले आया है, लेकिन यह बात किसी को मत बताना। दूसरे दिन उसने वाट्सएप पर मैसेज किया। इसमें भी वहीं बातें लिखीं और फिर मेरा मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की, इस बारे में वह कुछ नहीं जानती।

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, घरवालों को पता चल गया था

    गिरफ्तार आरोपित की पिछले वर्ष किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों में चैटिंग और वीडियो कालिंग होने लगी। इसी वर्ष जनवरी में इसका पता दोनों के घरवालों को चल गया। किशोरी को जहां उसके घरवालों ने फटकार लगाई, वहीं आरोपित को उसके स्वजन ने पीटा भी था। किशोरी का पीछा छोड़ने की बात कही थी। यही नहीं, किशोरी के घरवालों ने आरोपित को फोन कर किशोरी से दूर रहने की हिदायत दी तो उसने धमकाया कि वह उसी के साथ रहेगी।

    सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला

    जांच में जुटी पुलिस ने आरोपित व किशोरी के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो प्रतिदिन दोनों के बीच बातचीत की जानकारी हुई। 20 अप्रैल की सुबह भी दोनों के बीच बातचीत के साक्ष्य मिले। उसी दिन की दोनों की लोकेशन ट्रेस की गई तो साथ में ही निकली। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो इसमें आरोपित अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर ले जाते दिखा। यही सभी साक्ष्य जब गुरुवार सुबह आरोपित के सामने पुलिस ने रखे तो वह टूट गया और फिर पूरी सच्चाई सामने आ गई।